Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Renaming Of Aurangzeb Road In Delhi As Dr.A.P.J. Abdul Kalam Road. on 4 August, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding renaming of Aurangzeb road in Delhi as Dr.A.P.J. Abdul Kalam Road.

श्री महेश गिरी (पूर्वी दिल्ली) : सभापति महोदय, मैं आज एक ऐसी लोक मांग के लिए खड़ा हुआ हूँ, जो अब एक रा­ट्रीय गूंज बन चुकी है।

          इतिहास में कभी भी क्रूरता को जगह नहीं मिली और भवि­य में कभी उसे याद भी नहीं किया जा सकता है। वहीं पर उदारता को याद किया जा सकता है। अभी अभी हमारे पूर्व रा­ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का निधन हुआ, जब वे स्वर्गस्थ हुए, तो पूरा रा­ट्र शोक-मग्न था। मैंने स्वयं देखा, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें सलामी देकर श्रद्धांजलि दी थी। करोड़ों युवा आज उन्हें आदर्श मानते हैं। लेकिन, इसी दिल्ली में, जो भारत की राजधानी है, यहीं पर एक रोड है, जो औरंगज़ेब रोड के नाम से जाना जाता है। मैं यह कहना चाहता हूँ कि औरंगज़ेब जो एक शासक था, उसकी क्रूरता का उदाहरण इतिहास में है। ऐसे क्रूर शासक के नाम पर भारत में औरंगज़ेब रोड है। इतिहास में जो भी गलतियाँ हुई हैं, उन गलतियों को भवि­य में सुधारने का यही अवसर है।

          मैं यह मांग करता हूँ, हमारे मंत्री श्री वेंकैया नायडू जी यहाँ पर हैं, यह उनके विभाग के अंतर्गत आता है। मैंने उन्हें भी पत्र दिया है। मैंने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को भी पत्र दिया है। मीडिया और सोशल मीडिया के लाखों लोगों ने मेरी इस मांग का समर्थन किया है। संसद के कई मित्रों ने समर्थन किया है। मैं यह मांग करना चाहता हूँ कि आने वाले 15 अगस्त, रा­ट्रीय पर्व के दिन उस औरंगज़ेब रोड को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड के नाम से घो­िात किया जाए और उन्हें रा­ट्रीय सम्मान दिया जाए। यह मेरा आग्रह है।

 

माननीय सभापति :  सर्वश्री अरविन्द सावंत, राजन विचारे, श्रीरंग आप्पा बारणे, राहुल शेवाले, राम मोहन नायडू किंजरापु, एम. मुरली मोहन, निशिकांत दुबे, प्रह्लाद सिंह पटेल, भानुप्रताप सिंह वर्मा, पी.पी. चौधरी, कुँवर पु­पेन्द्र सिंह चन्देल, सुधीर गुप्ता, अजय मिश्रा टेनी, अर्जुन राम मेघवाल, भैंरो प्रसाद मिश्र तथा सुनील कुमार सिंह को श्री महेश गिरी द्वारा उठाये गये वि­ाय से संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।

  श्री वि­णुपद राय- उपस्थित नहीं।