Lok Sabha Debates
Regarding Need To Allocate Funds For Water Disposal System In Maharshtra. on 13 May, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding need to allocate funds for Water Disposal System in Maharshtra.
श्री गोपाल शेट्टी (मुम्बई उत्तर): माननीय अध्यक्ष जी, महाराट्र सरकार द्वारा केंद्र सरकार को राज्य के बृहनमुम्बई में स्टॉर्म वाटर डिसपोजल सिस्टम हेतु प्रस्ताव भेजा गया था जो ग्रेटर मुम्बई से संबंधित है। केंद्र सरकार ने एमसीजीएम को 1200 करोड़ रुपए की निधि रिलीज की है। इससे संबंधित यूटिलाइजेशन सर्टीफिकेट केंद्र सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेिात कर दिया गया है। मेरा आपके माध्यम से केंद्र सरकार से अनुरोध है कि महाराट्र सरकार द्वारा अग्रेिात की गई संशोधित प्रकल्प राशि शहरी विकास मंत्रालय से राज्य सरकार को शीध्र रिलीज कराने का कट करें।
मुम्बई महानगर पालिका ने आशिया खंड में सबसे बड़ा सीवेज एंड डिसपोजल सिस्टम डैवलप किया है। आने वाले दिनों में दुनिया के सामने उदाहरण पेश करने का केंद्र और राज्य सरकार को बृहनमुम्बई महानगर पालिका के पीछे डट कर खड़े रहना चाहिए। राज्य सरकार को जितने धन की आवश्यकता है, उसे केंद्र सरकार को देना चाहिए। अगर इसे समय पर देने का प्रयास किया होता तो मुम्बई महानगर पालिका अपने बलबूते पर आने वाले दिनों में दुनिया के सामने एक बड़ा उदाहरण पेश कर सकती थी क्योंकि मुम्बई महानगर पालिका में इतनी ताकत है। मैं निवेदन करता हूं केंद्र और राज्य सरकार मुम्बई महानगर पालिका की मदद करे।
HON. SPEAKER: Shri Ram Mohan Naidu Kinjarapu – not present.
Shri Ashok Mahadeorao Nete – not present.