Lok Sabha Debates
Regarding Alleged Attempts On The Life Of Mohd. Azimuddin, Member Of Legislative ... on 25 July, 2003
>Title: Regarding alleged attempts on the life of Mohd. Azimuddin, Member of Legislative Council, Bihar.
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (पूर्णिया): हर बात में सुमन जी अगर आप लोग उठेंगे तो हम जब उठेंगे तो आप बोल नहीं पाइएगा।…( व्यवधान)आप लोग डिस्टर्ब हो जाएंगे।…( व्यवधान)
SHRI S. JAIPAL REDDY : Sir, I represented that constituency 10 times. I completely agree with my colleague Shri A.P. Jithender Reddy. I would like to associate myself absolutely on this.
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : अध्यक्ष जी, बिहार में अल्पसंख्यक १५ वर्षों से सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल दो दिन पूर्व नव निर्वाचित विधान पार्षद मोहम्मद अजीमुद्दीन साहब जो अभी विधान परिषद में चुने गये हैं, उनके घर पर और उनके पुत्र जो जिला परिषद के अध्यक्ष हैं, उन पर जानलेवा हमला किया गया।…( व्यवधान)गुलाम रसूल साहब जो उनके सगे फुफेरे भाई हैं, उनके पेट्रोल पम्प को लूट लिया गया। हैदर यासिम जो पूर्व के एमएलए थे, उनके पुत्र अभी जिला परिषद के सदस्य हैं, उनके घर पर गोली चलाई गई। भवन निर्माण मंत्री के पुत्र द्वारा गोली चलाई गई और लाठी तथा डंडे से कई लोगों को मारा गया। एक बार यह घटना नहीं घटी है। हमारे मंत्री श्री शाहनवाज़ जी यहां बैठे हैं, इन पर भी उसी जिले में जानलेवा हमला किया गया था। लगातार १५ वर्षों से बिहार की जो हालत है,…( व्यवधान)चाहे छात्रों का मामला हो या चुनाव का मामला हो, वहां क्या स्थिति है, आप वहां जाएंगे तो देखेंगे। कल गन्ना मंत्री के सात साल के पुत्र सिद्वार्थ की किडनैपिंग कर ली गई। फतुवा में और भी कई लोगों की किडनैपिंग कर ली गई। डा. भरत शर्मा को किडनैप किया गया। दानापुर में डा. वर्मा का कत्ल कर दिया गया।…( व्यवधान)सरकार सुनने वाली नहीं है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : अब समाप्त कीजिए।
…( व्यवधान)
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : मैं यह जानना चाहता हूं क…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : यह स्टेट गवर्नमनेंट का मैटर है। यह इश्यू यहां नहीं उठ सकता है।
…( व्यवधान)
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : अध्यक्ष जी, मैं जानना चाहता हूं कि क्या विधान पार्षद के घर पर हमला होगा? कोई बचेगा कि नहीं ?…( व्यवधान)
13.00 hrs. यह राज्य का सवाल नहीं है। पुलिस के द्वारा धरने पर बैठे लोगों पर गोली चलाई गई।
अध्यक्ष महोदय : आप सब लोग सहयोग करेंगे तो और पांच-छ: सदस्यों को मैं समय दे सकता हूं। लेकिन अगर एक सदस्य दस मिनट तक बोलेगा तो कैसे काम चलेगा।
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : मुझ पर भी गोली चलाई गई।
अध्यक्ष महोदय : मैंने आपको परमिशन दी, क्योंकि मैंने सोचा कि आप दो मिनट में खत्म कर देंगे। शून्य काल में दो मिनट में ही अपनी बात कह देनी चाहिए।
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : मुझ पर भी गोली चलाई गई, लाठी चलाई गई। मैं तो सिर्फ आलोक के किडनैपिंग का सवाल उठाना चाहता था।
श्री मोहन रावले : अध्यक्ष महोदय, एम.पी. की सुरक्षा होनी चाहिए। आप सरकार को कहें, क्योंकि इन पर गोली चलाई गई है।…( व्यवधान) मंत्री जी इसका जवाब दें।
वस्त्र मंत्री : माननीय सदस्य ने जो भावना यहां व्यक्त की है, वह मैं सम्बन्धित मंत्री जी तक पहुंचा दूंगा। सांसद की सुरक्षा का मामला बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इसको सम्बन्धित मंत्री जी तक पहुंचा दूंगा।
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : अध्यक्ष महोदय, इन पर भी जानलेवा हमला किया गया है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : एक-दो मिनट में अपनी बात पूरी करें, नहीं तो मौका नहीं मिलेगा।