Lok Sabha Debates
Regarding The Alleged Communal Clashes In Hoogly, West Bengal. on 16 September, 2020
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding the alleged communal clashes in Hoogly, West Bengal.
श्रीमती लॉकेट चटर्जी (हुगली): अध्यक्ष महोदय, मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पश्चिम बंगाल खतरे में है और पुराना कश्मीर बन रहा है । इस लॉकडाउन के टाइम में,कोरोना को लेकर हुगली क्षेत्र के तेलिनीपाड़ा में दंगा हो गया । एक पर्टीकुलर कम्युनिटी के लोग कोरोना टेस्ट नहीं करवाएंगे, ऐसा बोलकर मतभेद हुआ,जिसने दंगे का रूप ले लिया। तीन दिनों तक यह दंगा चला,बाहर से लोग बॉम्ब्स इकट्ठा करके, वहां आकर दंगा किया, किसी का घर लूट लिया, किसी की दुकान जला दी, महिलाओं के ऊपर हाथ लगाया गया और मंदिर तोड़ दिया गया । अर्जुन सिंह जी और मैंने वहां जाने की कोशिश की,लेकिन हम लोगों को रोका गया । डीएम और कमिश्नर हमसे मिले भी नहीं । वर्ष 2016 में दुर्गा पूजा विसर्जन के टाइम, वर्ष 2017 में राम नवमी के टाइम में इस तेलिनीपाड़ा में ऐसी हिंसा की परिस्थिति होती है । टीएमसी नेता इसमें जुड़े होते हैं,अगर मैं नाम ले लूं तो वह पार्टी मुझे बोलेगी कि मैं कम्युनल हूं ।
*The aunt-nephew duo will milk the cow while the common people of West Bengal will get the kick and they will suffer. There is not an iota of democracy in the State. BJP workers are being killed one after another just like serial killing and are hanged from the trees.* माननीय अध्यक्ष: श्री उन्मेश भैय्यासाहेब पाटिल, श्री सी.पी. जोशी एवं श्री सुधीर गुप्ता को श्रीमती लॉकेट चटर्जी द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।