Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Regularize The Services Of Contract Workers Working From The Last One ... on 3 August, 2018

Sixteenth Loksabha pan> Title: Need to regularize the services of contract workers working from the last one year.

श्री दुष्यंत चौटाला:  महोदय, आपने मुझे बोलने का अवसर दिया, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आज मैं सदन में एक गम्भीर विषय, जो ठेके के माध्यम से कर्मचारी रखे जाते हैं, उनके बारे में उठाने के लिए खड़ा हूं।

आज 20 लाख से अधिक इंप्लाईज पूरे देश के अंदर हैं, जो आज ठेकेदारों के माध्यम से लगे हुए हैं। देश के अंदर ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां कांट्रैक्चुअल इंप्लाईज की भर्ती यूपीए और एनडीए की सरकार में नहीं हुई हो। एनडीए के घोषणा पत्र का एक अहम हिस्सा था कि हम सत्ता में आएंगे, तो इस ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे ।

महोदय, आपके खुद के प्रदेश से पौने दो लाख गेस्ट टीचर्स को हटाने का आर्डर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ।

वर्ष 2006 में स्टेट ऑफ कनार्टक वर्सेज उमा देवी की जजमेंट आई थी जिसमें ठेकेदारी के माध्यम से लगे लोगों को बैकडोर इंट्रीज दिलाई गई थी और एक टाइमफ्रेम दिया गया था कि अगर इन लोगों को दस साल नौकरी करते हुए हो गए हैं तो कानून के माध्यम से इन्हें पक्का किया जाए । हरियाणा में भी ऐसे 4656 इम्लायीज को पक्का किया गया है। अभी कुछ दिन पहले माननीय हाई कोर्ट ने उनको भी बर्खास्त करने का आदेश दे दिया ।

         सभापति महोदय, चाहे शिक्षक हो, इरिगेशन महकमे में हो, पोल्यूशन विभाग में हो, माइनिंग सेक्टर में हो, सोशल वेलफेयर सेक्टर में हो, आज केन्द्र सरकार को कुछ न कुछ कानून इस सदन के अंदर बनाना पड़ेगा जिससे बीस लाख लोग एक दशक से देश की सेवा कर रहे हैं उनको पक्का करने के लिए कोई प्रबंध करने काम करें । यही प्रार्थना करने के लिए मैं खड़ा हुआ हूं और उम्मीद है कि भारत सरकार कानून बनाकर इन बीस लाख इम्पलायीज को पक्का करने का काम करेंगे खासकर शिक्षकों, कम्प्यूटर टीचर्स को, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने  का  कानून देश में बने ।