Lok Sabha Debates
Need For The Government To Take Action Against The Illegal Trading Of Bitcoin on 4 January, 2018
Sixteenth Loksabha an> Title: Need for the government to take action against the illegal trading of Bitcoin श्री अजय मिश्राटेनी (खीरी) : अध्यक्ष महोदया, पिछले कुछ समय से आभासी मुद्रा बिटकाइन की चर्चा देश के आर्थिक गलियारों से शुरू होकर सरकार में भी शुरू हो गई है। आभासी मुद्रा के रूप में प्रचलित यह मुद्रा कालाधन एवं बेनामी लेन-देन का नया व सुरक्षित ठिकाना बनती जा रही है। यह मुद्रा पूरी तरह से साइबर तंत्र पर आधारित होती है, जिसका आधार सिर्फ साइबर दस्तावेज के रूप में पासवर्ड से सुरक्षित किया जाता है। इस तरह की मुद्रा में किसी देश या सरकार की कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जिम्मेदारी नहीं होती है। इस तरह की मुद्रा का प्रयोग वैश्विक स्तर पर कारोबार या निवेश के लिए किया जाता है। यह एक तरह से वायदा कारोबार की तरह है तथा आभासी मुद्रा के कारण सरकार आर्थिक मोर्चे पर एक नई चुनौती का सामना कर रही है,जो भविऐय में और बढ़ने की संभावना है तथा छोटे व सुरक्षित निवेशकों के लिए निश्चित रूप से नुकसानदेह साबित होने जा रही है क्योंकि बिटकाइन के प्रचलन में सुरक्षा का कोई पैमाना नहीं है।
महोदया, मैं आपके माध्यम से सरकार से अनुरोध करता हूं कि सरकार बिटकाइन प्रचलन में साइबर क्षेत्र में निगरानी तंत्रों को बढ़ाकर समस्या से निपटने के लिए सक्षम नेटवर्क तैयार करने की पहल करे।
माननीय अध्यक्ष : कुंवर पुऐपेद्र सिंह चंदेल, श्री शरद त्रिपाठी और श्री भैरों प्रसाद मिश्र को श्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा उठाए गए विऐाय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।
…( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : आप सभी सदस्य यदि एक-एक मिनट में अपनी बात रखेंगे, तो मैं आपको बोलने का मौका दे सकती हूं।