Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

The Speaker Made Reference To The Passing Away Of Shri P.R. Kyndiah, Member ... on 6 May, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: The Speaker made reference to the passing away of Shri P.R. Kyndiah, Member 12th,13th and 14th Lok Sabha.

माननीय अध्यक्ष : माननीय सदस्यगण, मुझे सभा को श्री पी.आर. किन्डिया, जिन्होंने 12वीं, 13वीं और 14वीं लोक सभा में मेघालय के शिलांग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, के दुखद निधन की सूचना देनी है।  अपने लम्बे राजनीतिक जीवन के दौरान श्री किन्डिया ने विभिन्न पदों पर रहकर जनसेवा की। वे व­ाऩ 2004 से 2009 तक जनजातीय कार्य मंत्री और व­ाऩ 2004 से 2006 तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री रहे।  वे 12वीं और 13वीं लोक सभा के दौरान कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे।

          श्री किन्डिया व­ाऩ 1970 से 1993 तक मेघालय विधान सभा के सदस्य रहे और उन्होंने व­ाऩ 1987 में मेघालय के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की। वे व­ाऩ 1975 से 1988 तक मेघालय सरकार में चार बार कैबिनेट मंत्री रहे।  वे व­ाऩ 1989 से 1993 तक मेघालय विधान सभा के अध्यक्ष रहे और व­ाऩ 1979 से 1981 तक मेघालय विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे। श्री किन्डिया व­ाऩ 1993 तक 1998 तक मिजोरम के राज्यपाल भी रहे।

          श्री किन्डिया एक विद्वान व्यक्ति थे, जिन्होंने विभिन्न वि­ायों पर नौ पुस्तकें भी लिखी हैं। उनका निधन 87 व­ाऩ की आयु में 26 मार्च, 2015 को शिलांग में हुआ। हम उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं और मुझे विश्वास है कि सभा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्ति करने में मेरा साथ देगी।

          अब, सभा दिवंगत आत्मा के सम्मान में थोड़ी देर मौन खड़ी रहे।

 

11.03 hrs.   The Members then stood in silence for short while.