Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Conduct Survey And Complete The Gauge Conversion Work For ... on 16 May, 2012

> Title: Need to conduct survey and complete the gauge conversion work for Balaghat-Jabalpur railway line under South-East Central Railway.

श्री के.डी. देशमुख (बालाघाट):माननीय सभापति जी, मध्य प्रदेश में मेरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र नक्सलाइट प्रभावित क्षेत्र है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्तर्गत आता है। 2012-13 के रेलवे बजट में लामता-परसवाड़ा-बैहर-मलाजखण्ड, सिवनी-बरघाट-कटंगी तथा सिवनी-छपारा-लखनादौन नई रेलवे लाइन के सर्वेक्षण का कार्य स्वीकृत किया गया है, परन्तु सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ नहीं होने से जनता में तीव्र आक्रोश उत्पन्न हो गया है। इसी प्रकार 2011-12 के सर्वेक्षण बजट में आमगांव-लांजी-किरनापुर नई रेलवे लाइन का सर्वेक्षण कार्य शामिल किया गया है, परन्तु अभी तक इस नई रेलवे लाइन का सर्वेक्षण का कार्य नहीं किया गया है। इस लाइन के सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ नहीं होने के कारण जनता में तीव्र आक्रोश है। इसी प्रकार कटंगी-तिरोड़ी नई ब्रॉडगेज लाइन का निर्माण कार्य वर्ष 2010-11 के रेल बजट में शामिल किया गया है, परन्तु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से जनता में रोष उत्पन्न हो गया है। गोंदिया से जबलपुर ब्रॉडगेज परिवर्तन का कार्य रेल बजट में वर्ष 1997 में स्वीकृत किया गया है। गोंदिया से बालाघाट तक ब्रॉडगेज लाइन प्रारम्भ हो चुकी है। बालाघाट से जबलपुर के बीच पादरीगंज नैनपुर के बीच वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्माण पर आपत्ति के कारण कार्य रुका पड़ा है, जिससे बालाघाट जिले के लोगों का ब्रॉडगेज का सपना अधूरा ही रह गया है।

          कृपया बालाघाट से जबलपुर तक ब्रॉडगेज निर्माण कार्य में आई बाधा को दूर किया जाये। इसी प्रकार छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर-मंडलाफोर नैरोगेज से ब्रॉडगेज का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस लाइन के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाये। अतएव आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी मांग करता हूं कि सर्वेक्षण तथा गेज परिवर्तन के कार्य को तीव्र गति प्रदान की जाये।