Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Farm Bills And Fixing Of Msp For 22 Agricultural Crops. on 22 September, 2020

Seventeenth Loksabha an> Title: Regarding Farm Bills and fixing of MSP for 22 agricultural Crops.

श्री अधीर रंजन चौधरी: माननीयअध्यक्ष जी, बात यह हैकि तोमर जीने सदन मेंछ: रबी फसलके एमएसपी परइज़ाफे के लिएबहुत वाहवाहीली है । मैंशुरू में कहूंगा - यहहाथी के पेटमें इलायची कादाना है ।   गेहूंमें 50 रुपएका इजाफा किया । पिछले 11 साल में सबसेकम 1.85 परसेंटइजाफा हुआ ।

         दूसरी बातयह है, पिछलेकई दिनों सेसदन के अंदर,देश के हरप्रांत में खासकरपंजाब, हरियाणाऔर वैस्टर्नयूपी में किसानोंके मुद्दे कोलेकर, एमएसपीऔर प्रोक्योरमेंटके मुद्दे कोलेकर लोग उत्तेजितहैं, लोगसड़क पर उतरेहैं । पंजाबके 90 परसेंटलोग सड़क परउतरे हैं ।

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्य,इस विषय पर17 सितम्बरको पांच घंटेइसी सदन मेंचर्चा हुई थी । मैंने हर माननीयसदस्य को पर्याप्तसमय और अवसरदिया ।

…(व्यवधान)

श्री अधीर रंजन चौधरी: माननीयअध्यक्ष जी, प्लीज़, मेरीबात सुनी जाए ।…(व्यवधान)

         हमारी मांगथी, हमारीपार्टी की मांगथी कि किसानोंके साथ एमएसपीको विधेयक मेंशामिल किया जाए । आप कहते हैंकि सबको एमएसपीमिलेगा । इतनेसालों से हरकिसान तो मंडीमें नहीं जाताथा, प्राइवेटट्रेड तो होतेहैं । क्योंइतने सालों सेप्राइवेट ट्रेडमें सबको एमएसपीदिलाने का बंदोबस्तनहीं किया गया?लोगों का आपपर से भरोसाउठ गया । …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: आप विषय परडिबेट न करें ।

…(व्यवधान)

श्री अधीर रंजन चौधरी: आपनेकल भी कहा थाकि किसान कोडबल रोजगार करनाचाहिए, डबलइनकम होनी चाहिए, इसमेंसीटू प्लस 50परसेंट काइंतजाम नहींकिया । आपनेकहा था कि सरकारदो करोड़ हरसाल नौकरी देगी,जो नहीं हुआ ।…(व्यवधान)हर व्यक्ति  को 15 लाख विदेशसे लाकर देंगे,वह भी नहींहुआ । किसानोंका आप पर भरोसानहीं है ।…(व्यवधान) हमारी मांगहै कि विधेयकको वापस लें । …(व्यवधान) 

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्य,कोरोना संक्रमण वायरस चल रहा है । हमें सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी है ।

…(व्यवधान)

 

SHRI T. R. BAALU (SRIPERUMBUDUR): This is a very serious matter. I support the views expressed by the hon. Members of the Congress Party. …(Interruptions)

माननीय अध्यक्ष: मैं सभी माननीय सदस्य से कहूंगा कि वे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें ।

…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्यगण,मैं आप लोगों की सुरक्षा की चिंता कर रहा हूं । इतने दिनों तक मैंने सुरक्षा की चिंता की है । आप सब स्वस्थ होकर अपने घर जाएं । देश और राष्ट्र की सेवा करें ।

…(व्यवधान)

 

श्री कल्याण बनर्जी (श्रीरामपुर):माननीय अध्यक्ष जी,  आज यहां जो बात किसानों के लिए उठाई गई है उसे सारा देश जानता है । …(व्यवधान)

यहां जो बात आज अधीर जी ने उठाई है, हम उन बातों का फुली सपोर्ट कर रहे हैं । …(व्यवधान)इसे देखना होगा । सुन लीजिए, हम सब एक हैं ।…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्यगण,आप सबके स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए सभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित की जाती है ।

15.13 hrs The Lok Sabha then adjourned till Thirteen Minutes past Sixteen of the Clock.

__________ 16.15 hrs The Lok Sabha reassembled at  Fifteen Minutes past Sixteen of the Clock.

 (Hon. Speaker in the Chair) …( व्यवधान)

 

श्री अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर): सर, कहावत  यह है कि हमारे बगल में अगर किसी दूसरे के घर में आग लग जाए, तो हमारा घर भी नहीं बचता है । हमारे पड़ोसी को तकलीफ होगी, तो हमें भी तकलीफ होती है । ... *          हमारा मुद्दा यह था कि जो कृषि बिल है, उसे वापस लिया जाए । हमारा यही मुद्दा था और कुछ नहीं था । कम-से-कम इसमें एमएसपी शामिल किया जाए । बहुत मेहनत करने के बाद हमारे देश में हरित क्रांति आई थी, मण्डीकरण हुआ था और एमएसपी था । अभी मण्डीकरण का मण्डीहरण होने लगा है । किसान बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं । सारा पंजाब जल रहा है । दूसरी पार्टी के हमारे वरिष्ठ नेता श्री शरद पवार जी हंगर स्ट्राइक पर बैठे हैं । आप मानें या न मानें, इधर या उधर बात तो एक ही है न? ... *…  ** इसलिए अगर श्री तोमर साहब यह वायदा करें कि हम कृषि बिल वापस लेंगे, क्योंकि अभी तक इस पर माननीय राष्ट्रपति जी का सिग्नेचर नहीं हुआ है । यदि आप कृषि बिल वापस लेंगे, तो हमें सदन चलाने में कोई असुविधा नहीं है ।…(व्यवधान)इसलिए मैं सरकार से गुज़ारिश करता हूँ, विनती करता हूँ …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्य,आप एक सीनियर सदस्य हैं । लोक सभा में पाँच घंटे तेरह मिनट तक इस पर चर्चा हो चुकी है । सदन इस विधेयक को पारित कर चुका है । आप सीनियर नेता हैं, ऐसी बात न करें । आप सबने ही इस सदन में इस विधेयक को पारित किया है । पाँच घंटे तेरह मिनट तक इस   पर चर्चा हुई है । सदन में चर्चा करना आपका अधिकार है । मैं हर विषय पर चर्चा कराना चाहता हूँ । आज भी बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर, देश के मजदूरों के विषय पर बिल लगे हुए हैं, मेरा आपसे आग्रह है कि इन सारे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी चाहिए, संवाद होना चाहिए,वाद-विवाद होना चाहिए । सहमति और असहमति हमेशा लोकतंत्र की परम्परा रही है । मैं आप सबको बोलने का मौका दूंगा ।

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्य, बैठकर बोलिए ।

…( व्यवधान)

श्री अधीर रंजन चौधरी: सर, यह सरकार किसान का विरोध करती है, …(व्यवधान)यह सरकार मजदूरों का भी विरोध करती है ।…(व्यवधान)ये जो दोनों बिल लाए गए हैं,यह किसान विरोधी,श्रमिक विरोधी और मजदूर विरोधी है ।…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीय सदस्य,नो । आप चर्चा कीजिए ।

…( व्यवधान)

 

THE MINISTER OF PARLIAMENTARY AFFAIRS, MINISTER OF COAL AND MINISTER OF MINES (SHRI PRALHAD JOSHI): Whatever has happened or transacted in the other House has never been discussed in this House. It is highly unfortunate that this is being discussed now.…(Interruptions)

         मैं यह भीकहना चाहता हूँकि यह जो बिलहै, उस पर... *   मैं उसकी चर्चायहाँ पर नहींकरना चाहता हूँ । ... *  मैंइसकी चर्चा नहींकरना चाहता हूँ । मैं चाहताहूँ कि इस बिलके बारे मेंचर्चा हो । माननीयनरेन्द्र मोदीजी को…(व्यवधान)

DR. FAROOQ ABDULLAH (SRINAGAR):  ... *   SHRI T. R. BAALU (SRIPERUMBUDUR): Sir, my only question or clarification from the Parliamentary Affairs Minister is this. What is the Bill? The Bill has been discussed in the Lok Sabha as well as ... *  Am I correct? …(Interruptions) Only after getting the consent of the Lok Sabha and the Rajya Sabha the Bill has to be sent to the President of India for his assent. …(Interruptions) What has happened here? We have discussed the Bill. Yesterday, ... *  but after discussing the Bill, it has not been given proper consent to by the Members of Parliament. …(Interruptions)

माननीय अध्यक्ष: नो, वहांकी चर्चा यहांनहीं होगी ।

…( व्यवधान)

SHRI KALYAN BANERJEE (SREERAMPUR): Yes. …(Interruptions)

SHRI T. R. BAALU : Sir, this is not good. …(Interruptions) This is not the practice. …(Interruptions) It cannot be sent to the President of India. …(Interruptions) It is very bad. …(Interruptions)

         Sir, it is very badly constituted. …(Interruptions) We cannot allow such a legislation to be passed. …(Interruptions)

HON. SPEAKER: Hon. Member, you are a senior Member of Parliament.

… (Interruptions)

HON. SPEAKER: No. … (Interruptions)

 

माननीय अध्यक्ष: माननीयसदस्य, राज्यसभा की चर्चाइस सदन मेंनहीं होनी चाहिए ।

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: कल्याणजी, आप बोलिए ।

…( व्यवधान)

 

SHRI KALYAN BANERJEE: Sir, the farmers all over India are fighting against the Bill. There may be brutal majority of the Bharatiya Janata Party (BJP), लेकिन इस तरीके से फार्मर्स के ऊपर जो हो रहा है । …(व्यवधान)सर, आपने मुझे 15 सेकेंड्स भी नहीं बोलने दिया । ... *…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: फिरराज्य सभा?आप सीनियरमेंबर हैं,एडवोकेट हैं ।

…( व्यवधान)

 श्री कल्याण बनर्जी: सर,मेरी बात सुनिए न । …(व्यवधान)यह जो मुद्दा है, ... *  …(व्यवधान)उनकी हिम्मत नहीं हुई । …(व्यवधान) यह गलत बात है । …(व्यवधान)यह गलत है । …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीयसदस्य, आपक्या बोलना चाहतेहैं?

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीयसदस्य, आपबैठकर बोलिए । क्या मैंनेआपको बोलने केलिए पूरा समयनहीं दिया?

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: मैंनेइस सदन मेंचर्चा के लिएपांच घंटे कासमय दिया है ।

…( व्यवधान)

 

श्री रितेश पाण्डेय (अम्बेडकर नगर):अध्यक्ष जी, आपनेबिलकुल समय दियाहै । …(व्यवधान)उसके लिए आपका धन्यवाद । …(व्यवधान)

         माननीय अध्यक्ष जी, बहुजन समाज पार्टी केवल इतनी मांग कर रही हैं कि ये जो खरीफ में आपने दाम बढ़ाने का काम किया है,आदरणीय अध्यक्ष जी, इसको विधेयक में लाया जाए,तब ही किसानों की समस्या का समाधान हो पाएगा । आपका बहुत-बहुत धन्यवाद । …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: मंत्रीजी की बात सुनिए ।

…( व्यवधान)

कृषि और किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री तथा पंचायती राज मंत्री (श्री नरेन्द्र सिंह तोमर): माननीयअध्यक्ष महोदय, कांग्रेसके … *…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: मंत्रीजी एक मिनटके लिए रुकिए ।

…( व्यवधान)

श्री नामा नागेश्वर राव (खम्माम):थैंक-यू स्पीकर साहब । आज आपने कहा कि मजदूरों के बहुत महत्वपूर्ण बिल्स लगे हुए हैं । …(व्यवधान) इन मजदूरों में एग्रीकल्चर्ल मजदूर भी हैं ।…(व्यवधान)आज के बिल्स में इन एग्रीकल्चर्ल मजदूरों के बारे में कुछ भी नहीं है । …(व्यवधान)

 

16.24 hrs (At this stage, Shri Gaurav Gogoi and some other hon. Members came and stood  on the floor near the Table.) माननीय अध्यक्ष: जबबिल्स पर बातकरेंगे, चर्चाकरेंगे, तबही तो पता चलेगा ।

…( व्यवधान)

 

श्री नामा नागेश्वर राव: सर, एक मिनट और बोलने दीजिए । …(व्यवधान) हमारी दूसरी रिक्वेस्ट है कि देश में ‘जय जवान, जय किसान’का नारा था,हमारे जवान बॉर्डर्स पर फाइट कर रहे हैं, हमारे किसान रोड पर आए हैं । …(व्यवधान)इसलिए, हम गवर्नमेंट से विनती करना चाहते हैं कि वह कम से कम किसानों के बारे में थोड़ा पॉज़िटिव-वे में सोचे । …(व्यवधान) आपके सारे बिल्स पास हो जाएंगे । …(व्यवधान)यह बिल भी पास हो जाएगा, लेकिन बिल्स पास करना एक बात है और सबकी सहमति से पास होना अलग बात है । …(व्यवधान) गवर्नमेंट एक दफा इस बारे में सोचे, रीथिंक करे । …(व्यवधान)देश के किसान के बारे में थोड़ा सोचे । …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: सबकीसहमति से बिलपास होगा ।

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीयसदस्य, मैंनेइस सदन के अंदरसभी माननीय सदस्योंको अपनी बातरखने का पर्याप्तसमय, पर्याप्तअवसर दिया है, ताकिआप सब यहांचर्चा करें ।मैं आज के विधेयकपर भी चर्चाकराना चाहताहूं ।

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: राज्यसभा के बारेमें की गई कोईभी टिप्पणी रिकॉर्डमें नहीं जाएगी ।

…( व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: माननीयमंत्री जी, आपबोलिए ।

…( व्यवधान)

 

श्री नरेन्द्र सिंह तोमर: माननीयअध्यक्ष महोदय, मैंजैसा पूर्व मेंकह रहा था, कांग्रेसके … *…(व्यवधान)कांग्रेस सदन के भीतर कुछ कहती है, जनता के बीच में जाकर कुछ कहती है । …(व्यवधान)आज जो आंदोलन चल रहा है, उसमें किसान नहीं हैं । …(व्यवधान)ये कांग्रेस प्रेरित लोग हैं और सारा देश इस बात को जानता है । …(व्यवधान)मैंने उस दिन अपने जवाब में कहा था कि जिन सुधारों को लेकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी हाउस में आए थे, उन सुधारों से निश्चित रूप से किसान का भला होने वाला है,किसान आगे बढ़ने वाला है, खेती की ग्रोथ-रेट बढ़ने वाली है ।

         किसान की माली हालत में सुधार आने वाला है । …(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष महोदय किसान टेक्नोलॉजी से जुड़ने वाला है । खेती के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा । मैं बार-बार कांग्रेस के लोगों को भी समझाने का प्रयास कर रहा था ।…(व्यवधान) मैं देश के किसानों को भी कहना चाहता हूं कि कांग्रेस के इस भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कांग्रेस सिर्फ दुष्प्रचार कर रही है । कांग्रेस के समय में भी एमएसपी एक्ट का भाग नहीं थी । हमने कहा कि एमएसपी जारी रहेगी ।…(व्यवधान)प्रधान मंत्री जी ने भी देश को कहा है कि एमएसपी जारी रहेगी । कल आपने देखा कि रबी की एमएसपी बुआई से पहले ही भारत सरकार ने घोषित कर दी है । समर्थन मूल्य के प्रति जो मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है, वह इससे प्रकट होती है ।…(व्यवधान)

यह भी सारा देश जानता है कि कांग्रेस, यूपीए की सरकार 10 वर्षों तक शासन में रही । इन्होंने स्वामीनाथन साहब की रिकमेंडेशन को स्वीकार नहीं किया । मोदी जी ने ही आकर उस रिकमेंडेशन को स्वीकार    किया   और  डेढ़ गुना एमएसपी बढ़ाई । तब से लेकर लगातार एमएसपी बढ़ती आ रही है ।…(व्यवधान) 

मैं आपके माध्यम से देश को यह बताना चाहता हूं और कांग्रेस के लोगों को भी यह समझना चाहिए कि वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच में एमएसपी के माध्यम से किसानों को जो पेमेंट हुआ था, उससे तीन गुना पेमेंट सात लाख करोड़ रुपये हम लोगों ने छ:वर्षों में किसानों को दिया है और भारत सरकार लगातार इस बात की कोशिश कर रही है । …(व्यवधान)हमने सिर्फ कानून ही रिफॉर्म नहीं किए हैं, बल्कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पहले एमएसपी को बढ़ाया, उसके बाद पीएम किसान योजना के माध्यम से 75 हजार करोड़ रुपये प्रति वर्ष भारत सरकार के खजाने से निकालकर किसानों की जेब तक पहुंचाने का काम किया । वहीं दस हजार एफपीओ बनाकर किसान की आवाज को ताकत देने की जो घोषणा की है और उस पर निश्चित रूप से अमल किया जा रहा है । …(व्यवधान)

महोदय, एक लाख करोड़ रुपये का इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड जो गांव-गांव तक पहुंचना है, किसान के पास टेक्नोलॉजी पहुंचनी है, फूड प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचना है, वेयरहाउस पहुंचना है और कोल्ड स्टोरेज पहुंचने हैं । ये सब ठीक से क्रियान्वित हों, खेती और किसानी आगे बढ़े,इसके लिए कानूनी रिफॉर्म्स जरूरी थे । ये कानूनी रिफॉर्म्स कांग्रेस भी चाहती थी, लेकिन दलालों के प्रभाव और दबाव के कारण कांग्रेस यह हिम्मत नहीं कर पाई । …(व्यवधान)इसी वजह से नरेन्द्र मोदी जी को यह कदम उठाना पड़ा । कांग्रेस के लोग जिस प्रकार का आचरण कर रहे हैं, मैं उसे देखकर निश्चित रूप से हैरान हूं ।

कांग्रेस के लोग अपने मेनिफेस्टो में इन्हीं रिफॉर्म्स के बारे में बात करते हैं । मनमोहन सिंह जी इसी रिफॉर्म के बारे में बात करते हैं । शरद पवार साहब का वर्जन इसी रिफॉर्म के बारे में है, ‘नेशनल कमीशन फॉर’ का वर्जन इसी रिफॉर्म के बारे में है । शरद जोशी जी, जो किसान नेता थे,वह इन रिफॉर्म्स के बारे में कहते थे । …(व्यवधान)जब हम इसको लेकर आए और जब इनको लगा किसान अब भारतीय जनता पार्टी के पीछे खड़ा हो जाएगा,नरेन्द्र मोदी जी के पीछे खड़ा हो जाएगा, किसान के जीवन स्तर में बदलाव आएगा, तो कांग्रेस के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है ।

माननीय अध्यक्ष महोदय, कांग्रेस पार्टी के लोगों का जो … * …(व्यवधान)

 

श्री अधीर रंजन चौधरी: सर, हमें तोमर साहब से बहुत उम्मीद थी कि कम से कम हिन्दुस्तान के किसानों को राहत देने के लिए वह कुछ कहेंगे,लेकिन बड़ा दुख हुआ कि तोमर साहब ने फिर भी … **का सहारा लेते हुए आम लोगों को, किसानों को गुमराह करने का प्रयास जारी रखा । जब वर्ष 2014 से आप सत्ता में आए हैं, उसके बाद हिन्दुस्तान के किसान, हिन्दुस्तान का मजदूर, हिन्दुस्तान के बेरोजगार दुखी हैं और सबको कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । हमारी क्या मांग थी?हमारी यह मांग थी कि आप एमएसपी को बरकरार रखें । आपने यहां बिल पास करा दिया । … * आपकी सरकार वहां चाहे जो भी नेतृत्व दे, लेकिन आपकी सरकार के आदेश के बिना कुछ नहीं हो सकता है ।

इसलिए हम हमारे … *  के साथ खड़े हुए हैं । हम सभी विरोधी पक्ष के लोग सदन का बहिष्कार करते हैं ।…(व्यवधान) हमें बहिष्कार करने के लिए आपने मजबूर किया है ।…(व्यवधान)

 

माननीय अध्यक्ष : राज्य सभा के बारे में की गई कोई भी टिप्पणी सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेगी ।

_________ …( व्यवधान)

16.29 hrs (At this stage Shri Adhir Ranjan Choudhury and some other hon. Members left the House.)