Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Request To Include Bhojpuri Language In The 8Th Schedule Of The Constitution. on 13 February, 2021

Seventeenth Loksabha > Title: Request to include Bhojpuri language in the 8th Schedule of the constitution.

श्री जगदम्बिका पाल : मैं आभारी हूं कि आपनेमुझे शून्य काल में बोलने के लिए समय दिया है । मैं वह बात कह रहा हूं, जिससे आप भी संबंधित हैं । आपके क्षेत्र में भी ऐसे वे लोग हैं, जो आपके मतदार हैं, जो आपका समर्थन करते हैं । यह अत्यंत महत्व का विषय है । सदन के समक्ष यह विषय कई बार उठ चुका है । इसके लिए इस सदन की सहमति मिली है और कई सत्र में मंत्रियों की तरफ से भी आश्वासन मिला है । भोजपुरी एक ऐसी भाषा है, जो दिल्ली के घाटों पर भी सुनने को मिलती है और आपके क्षेत्र से लेकरअन्य कई जगहों पर बोलीजाती है । महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के प्रश्नों का उत्तर देतेहुए लोकप्रिय मुहावरे का प्रयोग मोदीजी ने किया है । आज यह भाषा मॉरिशस में सेकेंड लैंग्वेज हो गई है, वहां के स्कूलों में पढ़ाई जा रही है, सूरीनाम, ट्रिनिडाड और नेपाल  में पढ़ाई जा रही है,  दुनिया के 25 करोड़ लोग इस भाषाका प्रयोग कर रहे हैं ।

माननीय सभापति : श्री जगदम्बिका जी, अब भूमिका बनाना बंद कीजिए और अपनी बात कहिए ।

श्रीजगदम्बिकापाल : सदन में सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है, हमारे एचआरडी मिनिस्टर बैठे हैं और अभी गृह मंत्री जी यहाँसे गए हैं, इसमें कोई परिव्यय नहीं है, कोई व्यय नहीं है । लेकिन करोड़ों लोगों की भावनाएँ इससे जुड़ी हैं, यह हमारी मातृभाषा है । निश्चित रूप से यह भाषा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में बोली जाती है । इसका महत्व कई देशों में है ।

       इसलिए मैं आपके माध्यम से मांगकरता हूँ कि भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाए ।