Lok Sabha Debates
Need To Release Sugarcane Arrears To Farmers Of Amroha Parliamentary ... on 26 July, 2021
Seventeenth Loksabha an> Title: Need to release sugarcane arrears to farmers of Amroha Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh-laid.
कुंवर दानिश अली (अमरोहा): मेरे संसदीय क्षेत्र अमरोहा के गन्ना किसानों का चीनी मीलों पर लगभग 600 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें अकेले सिम्भावली चीनी मिल पर 300 करोड़ रुपये है । सिम्भावली चीनी मिल कई वर्षों से डिफॉल्टर कैटेगरी में है । यहाँ के किसान भुगतान नहीं होने से परेशान है । उल्लेखनीय है कि 1997 में सिम्भावली चीनी मिल के सामने धरना प्रदर्शन किया गया था तब मिल प्रबंधन ने कथित रूप से स्थानीय प्रशासन का नाजायज इस्तेमाल कर किसानों का उत्पीडन किया,गोलियां चलवाई, जिसमें कई निर्दोष किसानों की जान गई । अगर समय रहते इस स्थिति पर ध्यान नहीं दिया तो फिर से किसान अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं । सरकार को ऐसी डिफॉल्टर चीनी मीलों को अपने अधीन लेते हुए प्रशासक बैठा देना चाहिये । किसानों की बकाया राशि जल्द दिलाई जाए एवं चीनी मीलों को ये निर्देश दिए जायें की गन्ना किसानों की बकाया राशि पर ब्याज दें ताकि किसान अपने ऋण का भुगतान कर सकें ।
کنور دانشعلی (امروہہ): محترم چیرمینصاحب، میرےپارلیمانیحلقہ امروہہ کےگنّاکسانوںکا چینیملوںپر تقریباً 600کروڑ روپئےبقایاہے جسمیںاکیلےسمبھولیچینی ملپر 300 کروڑ روپئےہے۔سمبھولیچینیمل کئیسالوںسے ڈیفالٹر کیٹیگریمیںہے۔ یہاںکے کسان بھگتاننہیںہونےسے پریشانہیں۔غورطلب ہےکہ 1997 میں سمبھولیچینیمل کےسامنےدھرناپردرشن کیاگیاتھاتب مِلکے انتظامیہنے کتھِت روپسے مقامیانتظامیہکا ناجائزاستعمال کرکےکسانوںکا اُتپیڑنکیا،گولیاں چلوائیں،جس میںکئیبے قصورکسانوںکی جانگئی۔اگرابھیبھیاس طرفدھیاننہیں دیاگیاتو پھرسے کساناپنےحق کےلئے سڑکوںپر اُترسکتےہیں۔سرکارکو ایسی ڈیفالٹرچینیملوںکو اپنےزیرِانتظام لیتےہوئےپرشاسکبیٹھادیناچاہیے۔ کسانوںکی بقایہرقمجلدسے جلددلائی جائے اورچینیملوںکو یہحکمدیاجائے کہگّناکسانوںکی بقایاراشیپر بیاجدے تاکہکساناپنےقرضکی ادائیگیکر سکے۔