Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Run The Jan Shatabdi Express From Delhi To Ajmer Via Ringus And Neemkathana ... on 10 June, 2014

an> Title: Need to run the Jan Shatabdi Express from Delhi to Ajmer via Ringus and Neemkathana thrice a week.

 

श्री सुमेधानन्द सरस्वती (सीकर): महोदय,मैं आपका ध्यान रेलवे के एक महत्वपूर्ण प्रश्न की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला नीम का थाना होते हुए एक ट्रेन हॉलीडे स्पेशल के रूप में सप्ताह में पांच दिन चलती थी। इसकी ट्रेन संख्या 09627 और 09628 है। वर्तमान में यह ट्रेन केवल दो दिन चलती है। 30जून, 2014 को यह ट्रेन बंद कर दी गयी। इस ट्रेन से अजमेर,नागौर,सीकर,अलवर और जयपुर ये पांच जिले संबंध रखते हैं। इसके साथ ही अजमेर बहुत महत्वपूर्ण स्थान है,बीच में खाटूश्याम पड़ता है,जहां बीस-पच्चीस लाख लोग आते हैं,यह एक धार्मिक स्थल है। 

          मेरा यह निवेदन है कि इस ट्रेन को सात दिन तक चलाया जाये ताकि इस ट्रेन का यात्री लाभ उठा सकें। यह ट्रेन सुबह 6 बजे चलकर 10 बजे दिल्ली पहुंच जाती है और वापस फिर शाम को 4 बजे चलकर 6 घंटे में अजमेर पहुंच जाती है। इससे छोटा रास्ता अजमेर के लिए कोई दूसरा नहीं है। यह यात्रियों से पूरी भरी हुयी ट्रेन आती थी। अब यह ट्रेन बंद  कर दी गयी है। इस ट्रेन को पुनः चलाया जाए,यही मेरा आपके माध्यम से सरकार से निवेदन है।