Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Issue Regarding Setting Up Of Food Park In Amethi Parliamentary Constituency In ... on 8 May, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Issue regarding setting up of Food Park in Amethi Parliamentary Constituency in Uttar Pradesh.

डॉ. किरीट सोमैया (मुम्बई उत्तर पूर्व) :  माननीय अध्यक्ष महोदया, आज सदन में माननीय श्री भरत सिंह और उत्तर प्रदेश के कुछ सांसद आजकल किसानों की समस्या के संबंध में काफी प्रश्न और चिन्ता व्यक्त कर रहे हैं, जो योग्य बात है।

13.09 hrs                     At this stage, Shri Jyotiraditya M. Scindia, Shri Rajeev Satav and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.

 

          आपने जो चिन्ता व्यक्त की, उसी प्रकार से मैं उत्तर प्रदेश के, विशेष तौर से अमेठी किसानों के बारे में चिन्ता व्यक्त करना चाहता हूं। जो फूड पार्क है, ...(व्यवधान) देश में...(व्यवधान) अमेठी के जो मतदाता हैं, जो किसान हैं, भरत सिंह जी ने अपने यहां के किसानों के बारे में उचित चिन्ता व्यक्त की, लेकिन अमेठी के सांसद पन्द्रह साल जिस फूड पार्क की बात करते रहे और किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, सदन को गुमराह कर रहे हैं। ...(व्यवधान) अध्यक्ष महोदया, कल राहुल गांधी जी ने यहां पर सवाल उठाया...(व्यवधान) सात बार राहुल गांधी जी की सरकार एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन देती गयी।...(व्यवधान) वास्तव में, मेरे पास सब डाक्यूमेंट्स हैं, राहुल गांधी जी ने सदन को मिसलीड किया है। ...(व्यवधान) मैंने प्रिविलेज मोशन भी दिया है।...(व्यवधान) मैं मंत्री महोदया से कहना चाहूंगा कि अमेठी के फूड पार्क के बारे जो सांसद महोदय सदन को गुमराह कर रहे हैं।...(व्यवधान) उनकी सरकार ने फरवरी, 2014 में इस फूड पार्क को 31 मार्च, 2014 की मुद्दत दी, 31 मार्च, 2014 तक कुछ कर नहीं पाए और अब गलत जानकारी दे रहे हैं।...(व्यवधान) वह जो कंपनी है,...(व्यवधान) मेरे पास जानकारी है...(व्यवधान) शक्तिमान मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड ने राहुल गांधी जी और कांग्रेस सरकार से कहा कि हमें सस्ते दाम में गैस दीजिए। ...(व्यवधान) 13 जून, 2013 को उस सरकार ने इन्कार कर दिया, उस समय अमेठी के सांसद महोदय क्या कर रहे थे?...(व्यवधान) तब अमेठी के सांसद ने आवाज क्यों नहीं उठाई।...(व्यवधान) वह तो यूपीए के नेता थे। ...(व्यवधान) अगर किसान के लिए काम करना चाहते हैं तो करिए, लेकिन किसान के नाम पर राजनीति करना बन्द कीजिए। मैं आपके माध्यम से प्रार्थना करना चाहता हूं कि सरकार इस बारे में सब जानकारी दे, स्पष्टीकरण करे और इनकी राजनीति की दुकान बन्द करे। ...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष:

 
श्री भैरों प्रसाद मिश्र,   श्री पी.पी.चौधरी,   श्री निशिकान्त दुबे,   श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,   श्री सुनील कुमार सिंह,   कुमारी शोभा कारान्दलाजे और   श्रीमती मीनाक्षी लेखी को श्री डॉ. किरीट सोमैया द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।   खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (श्रीमती हरसिमरत कौर बादल) : अध्यक्ष जी, माननीय सदस्य ने जो मुद्दा उठाया है, मैं इसके बारे में मंत्रालय की तरफ से क्लैरिफिकेशन जरूर देना चाहूंगी।...(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : आप बाद में मन्डे तक स्टेटमेंट दे सकती हैं।
At this stage, Shri Jyotiraditya M. Scindia, Shri Rajeev Satav and some other hon. Members went back to their seats.   श्रीमती हरसिमरत कौर बादल: अध्यक्ष जी, मैं आपसे अपील करती हूं। मैं आज क्लैरिफिकेशन देने को तैयार हूं, मन्डे तक वेट करने की जरूरत नहीं है। ...(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : आप मन्डे को भी स्टेटमेंट दे सकती हैं।
श्रीमती हरसिमरत कौर बादल: अध्यक्ष जी, मेरी कल भी तैयारी थी, आज भी तैयारी है, मैं अभी भी क्लैरिफिकेशन दे सकती हूं, मन्डे तक के लिए वेट करने की जरूरत नहीं है। ...(व्यवधान) मन्डे को दुबारा कर लेंगे।...(व्यवधान)           मैडम, अपोजिशन के लोग बौखलाए हुए हैं,...(व्यवधान) मुझे इस बात का बहुत दुख है कि राजनीति की जा रही है।...(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : मुझे समझने तो दीजिए कि वह क्या कहना चाहती हैं।
SHRIMATI HARSIMRAT KAUR BADAL: I have got the right to speak on an issue which has been raised about my Ministry. … (Interruptions) 13.13 hrs At this stage, Shri Ravneet Singh and  some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.  

Madam, the leader has tried to mislead the nation and mislead the people of his Constituency. I would like to set the record straight because the Congress Party which has no issues is now practising the politics of deception and this deception needs to be cleared for the people of the nation to know that Mr. Rahul Gandhi does not do his homework and then speaks untruth to the people of the nation. … (Interruptions)Please allow me to lay the facts on the Table. Let them refute the facts if I am wrong. … (Interruptions) Madam, I appeal to you, let me lay the facts on the Table. If I am wrong, they have a right to protest. How can they protest when their own leader is wrong and they are not allowing me to lay the facts on the Table? So, I appeal to you to let me lay the facts on the Table. … (Interruptions) जो लीडर विदेशों से फाइव स्टार छुट्टी मनाकर फर्स्ट क्लास में जहाज से वापस आए हैं, वह संसद सदस्य किसानों के आलू की बात करते हैं, उनकी सच्चाई आनी चाहिए।...(व्यवधान) जो कहते हैं कि प्रधानमंत्री और नेताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।...(व्यवधान) विपक्ष की पार्टियों के लीडर्स के ऊपर भी बराबर की जिम्मेदारी होती है कि गलत बात न बोलें।...(व्यवधान) सबसे पहली बात, वह कहते हैं कि अमेठी में एक फूड पार्क लग रहा था और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। ये उनके शब्द हैं।...(व्यवधान) वह फूड पार्क कहां लग रहा था और कैसे आगे बढ़ रहा था, उसके बारे में फैक्ट्स मैं आपके सामने रखना चाहती हूं। यूपीएसआईडीसी से 800 एकड़ जमीन इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर कंपनी को एक फर्टिलाइजर प्लांट लगाने के लिए दी गयी। उस फर्टिलाइजर प्लांट के लिए दी गई 800 एकड़ जमीन में से, इंडो-गल्फ फर्टिलाइजर कंपनी के ओनर आदित्य बिरला ग्रुप ने वहां एक मेगा फूड पार्क लगाने के लिए एप्लाई किया। वर्ष 2010 में उनको मेगा फूड पार्क लगाने की परमीशन दी गयी।...(व्यवधान)       मैडम, 2010 से 2014 तक इस कांग्रेस पार्टी की सरकार थी।...(व्यवधान) राहुल गांधी की सरकार थी, लेकिन जो फूड पार्क दो साल में लगना चाहिए था, वह चार साल तक नहीं लग सका।...(व्यवधान) सन् 2012 में इनकी सरकार ने, इनके मंत्री ने उसी कम्पनी को शोकॉज़ नोटिस दिया कि दो साल में आपने गड्ढा भी नहीं खोदा, एक भी इपट नहीं लगाई, क्यों न इसे कैंसिल किया जाए...(व्यवधान) मैडम, 31-3-2013 में उस कम्पनी के लोगों ने आकर मंत्रालय में बताया कि हमें जमीन UPSIDC ने सब-लीज के लिए नहीं दी थी कि हम फूड पार्क लगाते, हमें तो फर्टिलाइजर प्लांट लगाने के लिए मिली थी। हमने पेट्रोलियम मिनिस्टरी को लिखा है कि हमें गैस सस्ते रेट पर दी जाए पावर प्लांट के लिए, वह पेट्रोलियम मिनिस्टरी ने रिजेक्ट कर दिया है, तो हम यह लगा नहीं सकते ...(व्यवधान) सन् 31-3-2013 को प्रमोटर्स बैकआउट कर गए, लेकिन राहुल गांधी जी...( व्यवधान)...*   HON. SPEAKER: That will not go on record.

… (Interruptions)…* श्रीमती हरसिमरत कौर बादल : मैडम, ये जो हाउस को मिसलीड कर रहे हैं,...(व्यवधान) 18-6-2013 को पेट्रोलियम मिनिस्टरी ने...(व्यवधान)एक चिट्ठी लिखी कि हम सस्ते रेट पर गैस नहीं देंगे और 07-10-2013 को, इलेक्शन से चंद महीने पहले राहुल गांधी जी ने जाकर फाउंडेशन स्टोन रख दिया। यह जानते हुए कि जमीन नहीं है, पावर प्लांट नहीं लग सकता, लेकिन अपने क्षेत्र के लोगों को मिसलीड करने के लिए फाउंडेशन स्टोन लगाया गया। मैं पूछना चाहती हूं कि पांच साल में इन्होंने यह मुद्दा कितनी बार उठाया और आज राजनीति की बात करते हैं, पोलिटिक्स ऑफ डिसेप्शन तो ये खेल रहे हैं...(व्यवधान)यह देखिए, मैडम हमारे मंत्रालय ने 11-7-2014 यानि करीब दस महीने पहले उस कम्पनी को कैंसिलेशन के बारे में इंफार्म कर दिया था। क्या दस महीने तक ये सो रहे थे...(व्यवधान)आज आवाज़ उठा रहे हैं, बदले और बदलाव की बात कर रहे हैं। बदलाव तो हम लाना चाहते हैं, बदला ये लेना चाहते हैं, काम किया नहीं, जो चीज दो साल में शुरू हो जानी चाहिए, वह चार साल में शुरू नहीं हो सकी...(व्यवधान)मैं सोमवार को इस पर लिखित स्टेटमेंट सदन में दूंगी।...(व्यवधान)

HON. SPEAKER: The House stands adjourned to meet again at 2.20 p.m. 13.17 hrs The Lok Sabha then adjourned till Twenty Minutes past Fourteen of the Clock.

 

14.22 hrs The Lok Sabha re-assembled at Twenty-Two Minutes past Fourteen of the Clock.

(Hon. Deputy Speaker in the Chair) … (Interruptions)

SHRI DEEPENDER SINGH HOODA (ROHTAK): Sir, we have given a notice.… (Interruptions)  Sir, I am on a point of order.… (Interruptions)

HON. DEPUTY SPEAKER: Hon. Members, please take your seats.