Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

 Need To Open An Alternative Route To Mansarovar Via Leh. on 25 July, 2006

an> Title :   Need to open an alternative route to Mansarovar via Leh.

श्री अविनाश राय खन्ना (होशियारपुर) : अध्यक्ष महोदय, लाखों हिन्दू हर वर्ष मानसरोवर की शुभ यात्रा पर जाते हैं, जिन्हें काफी औपचारिकताओं से गुजरना पडता है। यात्रा के लिए सिर्फ एक ही रास्ता खोला जाता है जबकि लोग लेह के रास्ते से भी जाना चाहते हैं। अगर लेह का रास्ता भी खोल दिया जाये तो जहां यात्रियों को सुविधा होगी वहीं इससे लेह के लोगों का व्यापार भी बढ सकता है। मानसरोवर की पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधायें भी बढ़ायी जायें। अन्य यात्राओं की तरह इनको भी सरकार आर्थिक मदद दे।