Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Demarcate Flood Plain Of Yamuna River Near Badarpur Area. on 31 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Need to demarcate flood plain of Yamuna river near Badarpur area.

श्री रमेश बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली):बहुत-बहुत धन्यवाद, सर । मैं आपके माध्यम से कहनाचाहता हूं कि बदरपुर एरिया में यमुना नदी के किनारे जो फ्लड प्लेन है, जो2021 मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाया गया था, उसकी डिमार्केशन आज तक नहीं हुई है  ।जब यमुना नदी का पानीबढ़ता है, तोपानी कहां तक जाताहै, कहां तक नहीं जाता है, उसके बहाने से अधिकारी उसके जोन से बाहरके लोगों को भी तंग करते हैं  ।जब गरीब आदमी अपना कोई आशियाना बनाते हैं, तोउनको तंग किया जाता है  ।काफी भ्रष्टाचार फैल रहा है  ।मेरा आपके माध्यम से यह निवेदन है कि उस फ्लड प्लेन की डिमार्केटिंग की जाए, जिससे कम से कम यह पता चल सके कि फ्लडप्लेन किधर है और जो लोग उसके जोन से बाहररहते हैं, उनको सरकारी अधिकारी परेशान न करें । धन्यवाद  ।