Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up A Medical College In Khadoor Sahib Parliamentary Constituency, ... on 21 November, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Need to set up a medical college in Khadoor Sahib Parliamentary Constituency, Punjab. श्री जसबीर सिंह गिल (खडूर साहिब): स्पीकर सर, मैं आपके माध्यम से सेहत मंत्री जी का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब, जो कि बॉर्डर का क्षेत्र भी है, वह कई तरह की सेहत मुश्किलों में ग्रस्त है, उसकी तरफ ले कर जाना चाहता हॅूं । सर, जैसे हमारे प्रधान मंत्री जी की एक पॉलिसी है, जिसके तहत हरेक संसदीय क्षेत्र में एक मैडिकल कॉलेज खोला जाना है । लेकिन मेरे संसदीय क्षेत्र में कोई भी मैडिकल कॉलेज या बड़ा हॉस्पिटल नहीं है । ना प्राइवेट क्षेत्र का है और ना ही सरकारी क्षेत्र का है । सेहत मंत्री जी से मेरी रिक्वेस्ट है कि जितनी जल्दी हो सके, हम जमीन देने को तैयार है, हमारे वहां मैडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल जल्द से जल्द खुलवाया जाए, ताकि जो हमारे लोग कई तरह की मुश्किलों का सामना करते हैं, पाकिस्तान की हर शरारत, जो वहां से शुरू होती है, उसका सामना करते हैं, कृपा कर मैडिकल कॉलेज और एक हॉस्पिटल वहां जल्दी से जल्दी खुलवाया जाए । …(व्यवधान) SHRIMATI PRATIMA MONDAL : Sir, please let me complete my issue. …(Interruptions) माननीय अध्यक्ष: आपने इश्यु बोल दिया है कि जीएसटी नहीं लगना चाहिए, सबने समझ लिया   है । …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: नहीं, सबका विषय एक मिनट में आ जाता है ।

प्रो. सौगत राय जी ।

…(व्यवधान)

प्रो. सौगत राय (दमदम): सर, क्या मैं आपसे एक विनती कर सकता हॅूं? …(व्यवधान)   माननीय अध्यक्ष : हाँ-हाँ करिए ।

…(व्यवधान)

प्रो. सौगत राय : सर, मैं बहुत संक्षेप में बोलूंगा, मुझे अपनी बात को कंप्लीट करने दिया जाए । …(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : आपको एक मिनट में कंप्लीट करना है ।

…(व्यवधान)

प्रो. सौगत राय: बोलते-बोलते आप बेल बजा देते हैं, सर, बड़ा अपमान होता है । …(व्यवधान) मैं तो वरिष्ठ सदस्य हॅूं । …(व्यवधान) आप बीच में हैं । …(व्यवधान) मैं बहुत शॉर्ट में बोलूंगा । …(व्यवधान)   माननीय अध्यक्ष : नहीं-नहीं, आपका विषय इतना लंबा है कि उसके लिए आपको अलग से समय देंगे । …(व्यवधान)

प्रो. सौगत राय: सर, हमको लंबा नहीं बोलना है । …(व्यवधान) आप ज़रा सुनिए और मुझे पूरा समय दीजिए । …(व्यवधान) ज्यादा नहीं, मैं दो-तीन मिनट में अपनी बात खत्म कर दूंगा । …(व्यवधान) सर, अभी शुरू करें? …(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : रूलिंग एक मिनट की बन चुकी है ।

…(व्यवधान)

प्रो. सौगत राय : सर, मैंने आपसे थोड़ी विनती की है । …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : फिर अन्य माननीय सदस्य कहेंगे कि रवनीत सिंह जी को डेढ़ मिनट दे दिया, इनको डेढ़ मिनट दे दिया, आपको डेढ़ मिनट अलाऊ करता हॅूं । …(व्यवधान)