Lok Sabha Debates
Regarding Electrification Of Diesel Locomotive Workshop In Jamalpur In Munger ... on 21 September, 2020
Seventeenth Loksabha an> Title: Regarding electrification of Diesel Locomotive Workshop in Jamalpur in Munger parliamentary constituency, Bihar.
श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ (मुंगेर): अध्यक्ष महोदय,आपने मुझेअवसर दिया,इसके लिए मैंआपका आभारी हूं । मेरे निर्वाचनक्षेत्र के अंतर्गतजमालपुर मेंसैकड़ों वर्षपुराना डीजललोकोमोटिव कारखानाहै । इसके पासहजारों एकड़ मेंफैली आधारभूतसंरचना है ।जमालपुर शहरका जो 75 प्रतिशतभूभाग है, वह रेलवे कीसम्पत्ति है । डीजल के बदलेविद्युत लोकोमोटिवइंजन प्रचलनमें आने केकारण धीरे-धीरे इस कारखानेको फेजवाइज बंदकरने की प्रक्रियारेलवे मंत्रालयद्वारा की जारही है । फेजवाइजकर्मचारियोंका स्थानांतरणकिया जा रहाहै, जो उचितनहीं है ।
मैंआपके माध्यमसे रेलवे मंत्रालयसे आग्रह करनाचाहता हूं किइस डीजल लोकोमोटिवकारखाने को विद्युतलोकोमोटिव कारखानेके रूप मेंपरिवर्तित करें । जो हजारोंएकड़ जमीन,आधारभूत संरचनारेलवे मंत्रालयकी वहां है,उसका उपयोगकरे, ताकिबाजार और वहांके नौजवानोंकी बेरोजगारीपर प्रतिकूलअसर नहीं पड़े । मैं आपके माध्यमसे रेल मंत्रालयसे यह मांगकरता हूं ।
श्री मलूकनागर और श्री उन्मेश भैय्यासाहेब पाटिल को श्री राजीवरंजन सिंह ‘ललन’ द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।