State Consumer Disputes Redressal Commission
Golden Forest India Ltd. vs Tribhuvan Ram on 4 September, 2015
Cause Title/Judgement-Entry STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION, UP C-1 Vikrant Khand 1 (Near Shaheed Path), Gomti Nagar Lucknow-226010 First Appeal No. A/2000/523 (Arisen out of Order Dated in Case No. of District ) 1. Golden Forest India Ltd. a ...........Appellant(s) Versus 1. Tribhuvan Ram a ...........Respondent(s) BEFORE: HON'BLE MR. Ram Charan Chaudhary PRESIDING MEMBER For the Appellant: For the Respondent: ORDER
राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ।
(मौखिक) अपील सं0-523/2000 (जिला उपभोक्ता फोरम बलिया द्वारा परिवाद संख्या १०५/१९९९ में पारित आदेश दिनांक १३/०१/२००० के विरूद्ध) 1-गोल्डेन फारेस्ट इंडिया लि0 एस0सी0ओ0 ८३२-३३-३४ गोल्डेन काम्पलेक्स, मनिमाजरा चण्डीगढ (हरियाणा) द्वारा प्रबन्ध निदेशक।
2-शाखा प्रबन्धक गोल्डेन फारेस्ट इंडिया लि0 शाखा चितबड़ा गांव जिला बलिया।
..............अपीलकर्तागण बनाम त्रिभुवन राम पुत्र श्री सुखराम निवासी ग्राम कारो नवनेपुरा पो0 कारो जिला बलिया, उ0प्र0। ............प्रत्यर्थी समक्ष:-
1 मा0 श्री राम चरन चौधरी, पीठासीन सदस्य।
अपीलकर्तागण की ओर से उपस्थित:-कोई नहीं।
प्रत्यर्थी की ओर से उपस्थित:- कोई नहीं।
दिनांक: ०९/०९/२०१५ मा0 श्री राम चरन चौधरी पीठासीन सदस्य द्वारा उद्घोषित।
निर्णय अपीलकर्ता के विद्वान अधिवक्ता उपस्थित नहीं हैं। प्रत्यर्थी की ओर से भी कोई उपस्थित नहीं है।
पत्रावली के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि दिनांक ०६/०४/२०१० को यह पत्रावली सुनवाई के लिए नियत की गयी थी। उसके बाद से किसी भी तिथि को अपीलकर्ता की ओर से कोई उपस्थित नहीं है और प्रत्यर्थी को रजिस्टर्ड नोटिस भेजे जाने के संबंध में कई बार आदेश भी पारित किए गए किन्तु अपीलकर्ता की ओर से कोई पैरवी नहीं की गयी । जैसाकि पत्रावली में आदेश दिनांक २३/०१/२०१४, २९/०१/२०१४, १३/०२/२०१४, ०७/०३/२०१४, २३/०६/२०१४ और ०५/०९/२०१४ से स्पष्ट है और इस प्रकार अपील, अपीलकर्ता की अनुपस्थिति एवं पैरवी के अभाव में खारिज किए जाने योग्य है।
आदेश अपील खारिज की जाती है।
उभयपक्ष अपना-अपना वाद व्यय स्वयं वहन करेंगे।
उभयपक्ष को इस आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि नियमानुसार निर्गत की जाए।
(राम चरन चौधरी) पीठासीन सदस्य सत्येन्द्र कुमार कोर्ट नं0-5 [HON'BLE MR. Ram Charan Chaudhary] PRESIDING MEMBER