Lok Sabha Debates
Need To Provide Special Relaxation Under The Crz Notification, 2011 For ... on 2 March, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to provide special relaxation under the CRZ notification, 2011 for construction of memorial of Chhatrapati Shivaji Maharaj in Arabian Sea, Mumbai.
श्री गोपाल शेट्टी (मुम्बई उत्तर) ः महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट एथॉरिटी (एमसीजेडएमए) ने मुंबई में अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्मारक निर्माण किए जाने के बारे में सीआरजेड नोटिफिकेशन, 2011 के अधीन विशेष छूट प्रदान किए जाने हेतु दिनांक 5.2.2014 को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को प्रस्ताव प्रेषित किया है, लेकिन अब तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान नहीं की गयी है।
मेरा माननीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री जी से अनुरोध है कि वह मुंबई में अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्मारक निर्माण किए जाने के बारे में सी.आर.जेड. नोटिफिकेशन, 2011 के अधीन विशेष छूट प्रदान करें और महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट एथॉरिटी (एमसीजेडएमए) को अधिकार प्रदत्त करते हुए परियोजना प्रस्तावक/योजना प्राधिकरण को राज्य स्तर पर देखते हुए निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।