Lok Sabha Debates
Need To Conduct Early Election To Meerut Cantonment Board In Uttar Pradesh. on 14 December, 2009
> Title: Need to conduct early election to Meerut Cantonment Board in Uttar Pradesh.
श्री राजेन्द्र अग्रवाल (मेरठ):सभापति महोदय, पूरे देश में कुल 62 कंटोनमेंट बोर्ड्स हैं, उनमें से केवल मेरठ ऐसा कंटोनमेंट बोर्ड है, जिसका चुनाव नहीं हुआ है। मई, 2008 तक सब कंटोनमेंट्स बोर्ड्स के चुनाव हो गए हैं, लेकिन मेरठ में अभी तक नहीं हुआ है। किसी प्रकार के भी छोटे-मोटे अड़ंगे लगा कर, स्टे लेकर चुनाव को टाला जा रहा है। मैं आपके माध्यम से निवेदन करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे, माननीय रक्षा मंत्री जी हस्तक्षेप करें, ताकि मेरठ कंटोनमेंट बोर्ड को भी उसका निर्वाचित निकाय प्राप्त हो सके और वह जल्दी प्राप्त हो, क्योंकि पहले ही डेढ़ वर्ष का विलम्ब हो चुका है। धन्यवाद।
SHRI KABINDRA PURKAYASTHA (SILCHAR): Mr. Chairman Sir, I am grateful to you for this opportunity. At the same time, I would request you to give me at least a little more time.
MR. CHAIRMAN : Two minutes.
SHRI KABINDRA PURKAYASTHA : At least five minutes.
MR. CHAIRMAN: No, Sir. A lot of people are waiting.