Lok Sabha Debates
Regarding Increasing Gangrape Incidents In The Country. on 26 August, 2013
> Title: Regarding increasing gangrape incidents in the country.
श्रीमती सुषमा स्वराज (विदिशा):अध्यक्षा जी, यह बड़ी विडम्बना है कि आपने अभी दो मिनट पहले पीठ से भारतीय महिला तीरंदाजी टीम......( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदया: आपको अभी बुलाएंगे।
श्रीमती सुषमा स्वराज :भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी और पूरे सदन ने मेजें थपथपाकर उसका स्वागत किया, उसका अभिनन्दन किया। एक तरफ महिलाएं तीरंदाजी में भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं और गोल्ड मैडल, स्वर्ण पदक जीत रही हैं और दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। यह यंग फोटो जर्नलिस्ट की एक घटना नहीं है, दामिनी की घटना के बाद इस तरह की घटनाओं की एक बाढ़ सी आ गई है और इस सदन ने इकट्ठे मिल करके एक कानून भी पारित किया और उसको काफी से ज्यादा सख्त भी बनाया और यह कहा कि जल्दी से जल्दी इस तरह के केसेज़ में फैसला होना चाहिए। लेकिन मुझे दुख है कि दामिनी के केस का फैसला आज तक नहीं हो सका, इसलिए जो गृह मंत्री जी ने कहा, एक्सपीडिसियसली, इस एक्सपीडिसियसली की कोई समय सीमा है या नहीं? हम फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के माध्यम से अगर इन लोगों को जल्दी से जल्दी सजा दिलाने का काम नहीं करेंगे, आप दो-एक को फांसी पर लटका दीजिए, मैं यहां से कहना चाहती हूं कि ये घटनाएं बन्द हो जाएंगी। लेकिन ऐसे दरिन्दों को हम फांसी पर नहीं लटका पा रहे हैं, ऐसे दरिन्दों को हम जल्दी से सजा नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए ये घटनाएं हो रही हैं। इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि एक्सपीडिसियसली शब्द केवल लिखा न जाये, इस पर अमल भी किया जाये। ...( व्यवधान)
MADAM SPEAKER: Now, we will take up ‘Zero Hour’. Shri Mulayam Singh Yadav.
… (Interruptions)
श्री शरद यादव (मधेपुरा):एक मिनट। मैं यह कहना चाहता हूं कि यह जो मुम्बई की घटना हुई, मैं उसकी निन्दा करता हूं, लेकिन एक साधू है, उसके बारे में अभी तक आपने जो बयान दिया। वह साधू देश में इतना तमाशा कर रहा है। उस आदमी के बारे में क्यों नहीं आपने जिक्र किया?...( व्यवधान)उसने एक बच्ची के साथ बलात्कार किया। उस आदमी को सजा देने से असली मैसेज जायेगा, सच्चा मैसेज जायेगा।...( व्यवधान) हिन्दुस्तान में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर आपको कुछ कहना चाहिए। ...( व्यवधान)आप इस पर क्यों नहीं बोले? ...( व्यवधान) आप इस पर बोलिये। ...( व्यवधान) इस पर कुछ कहिये।...( व्यवधान) आपको कुछ कहना चाहिए। ...( व्यवधान) इस पर आपको बोलना चाहिए।...( व्यवधान) ऐसे नहीं चलेगा कि एक मामले में बोलें और दूसरे में नहीं बोलें। आपको इस पर बोलना चाहिए।...( व्यवधान) यह तमाशा मचा हुआ है। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइए।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदया : मंत्री जी बोल रहे हैं, बैठ जाइए।
…( व्यवधान)
SHRI GURUDAS DASGUPTA (GHATAL): I would like to request the hon. Minister of Home Affairs to clarify as to what steps he has taken to ensure catching of and punishment to such culprits all over the country. It is not Mumbai alone. Only day before yesterday in Jharkhand, a lady of twenty, who was carrying her sister’s body, was gang-raped. It is taking place everywhere in the country. It brings us to shame and it brings shame to the Government’s agency for not taking care of such things. Then, what is the law and how is it being administered? … (Interruptions)
गृह मंत्री (श्री सुशीलकुमार शिंदे): अध्यक्ष जी, नेता प्रतिपक्ष ने जो प्रश्न दामिनी के बारे में पूछा था, डे-टू-डे उसकी ट्रायल चल रही है और हम जल्द से जल्द उसका निर्णय चाहते हैं। मैंने आज सुबह महाराष्ट्र के गृह मंत्री से बात की कि इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट और जल्द से जल्द करना चाहिए। उन्होंने इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने का तय किया है। स्पेशल एडवोकेट उसके लिए एप्वाइंट करने का भी तय किया है। मुझे महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री पर पूरा विश्वास है कि वे फास्ट ट्रैक पर इसे ले जाएंगे और जल्द से जल्द इसका निर्णय हो जाएगा। जो लीडर ऑफ अपोजीशन ने कहा था कि हमने कानून बनाया, इसमें कड़ी से कड़ी बीस साल की सजा मिलती है और लाइफ इंप्रिजनमेंट भी मिलती है। ...( व्यवधान)
SHRI GURUDAS DASGUPTA : That is on the paper. … (Interruptions)
MADAM SPEAKER: Let him speak.
… (Interruptions)
श्री सुशीलकुमार शिंदे : जो दूसरी बात आशाराम बापू जी के बारे में कही, ...( व्यवधान)
श्री गुरुदास दासगुप्त : झारखंड पर भी बोलिए। ...( व्यवधान)
श्री सुशीलकुमार शिंदे : चाहे झारखंड का हो या और भी कोई हो, ये सब विषय स्टेट के कंसर्न हैं। अभी जो प्रिलिमिनरी स्टेज में है, उसकी इन्फॉर्मेशन मेरे पास नहीं है। ये स्टेट कंसर्न होते हैं। ...( व्यवधान) जब भी इस तरह की मालुमात हमारे पास आती है, तभी हम उस पर रिप्लाई दे देते हैं। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदया : मुलायम सिंह जी, आप बोलिए।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदया : अब सिर्फ मुलायम सिंह जी की बात रिकार्ड में जाएगी।
(Interruptions) …* अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइए, बात हो गयी।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदया : मुलायम सिंह जी बोलिए। Nothing else will go on record.
(Interruptions) …* अध्यक्ष महोदया : शैलेन्द्र कुमार जी, आप बैठ जाइए।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदया : आप बोलिए।
…( व्यवधान)