Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Construct Platforms And Overbridges At All The Railway Stations On ... on 28 March, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to construct platforms and overbridges at all the railway stations on Kodarma-Giridih via Kowad railway line in Jharkhand.

 

श्री रवीन्द्र कुमार राय (कोडरमा) ः मेरे संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा से गिरिडीह वाया कोवाड नई रेल लाइन का निर्माण किया गया है। यह लाइन अभी भी पूर्ण नहीं हुई है इसका लगभग 12 किलोमीटर का हिस्सा शेष है, वर्तमान में इस रूट पर रेलगाड़ी भी चल रही है, रेल विभाग ने इस रूट पर गाड़ी चलाई यह एक सराहनीय कदम है, लेकिन खेद का विषय है कि इस रूट पर आने वाले किसी भी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नहीं बनाया गया है, वृद्ध, महिलाओं एवं बच्चों को गाड़ी से उतरने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि गाड़ी से कूदना पड़ता है।

          मेरा माननीय रेल मंत्री  से अनुरोध है कि कोडरमा से गिरिडीह वाया कोवाड रूट में जितने भी स्टेशन आते हैं, उन पर आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म व ओवर ब्रिज बनवाने का कष्ट करें।