Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up A Cghs Wellness Centre In Mainpuri Parliamentary Constituency, ... on 30 July, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to set up a CGHS Wellness Centre in Mainpuri parliamentary constituency, Uttar Pradesh.

श्री तेज प्रताप सिंह यादव (मैनपुरी): भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार चिकित्सा योजना (सी.जी.एच.एस.) वर्ष 1954 में प्रारम्भ की। इस योजना के अंतर्गत देश भर में ऐलोपैथिक और अलग-अलग विधाओं के केन्द्र चलते हैं।

          मैं मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से आता हूँ। केन्द्र सरकार के कई सारे महकमों के हजारों सेवारत एवं सेवा निवृत लोग यहां निवास करते हैं, लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस योजना के शुरू होने के 60 सालों के बाद भी आज मैनपुरी में सी.जी.एच.एस. का एक भी वैलनेस सेंटर नहीं है।

          इस कारण हमारे यहां के लोगों को इतनी तकलीफ है कि उन्हें दो सौ रूपये की दवा लेने के लिए लखनऊ/कानपुर जाना पड़ता है। मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि मैनपुरी में शीघ्र डिसपेंसरी खोली जाए। फिलहाल टेम्पोरेरी अरेंजमेंट के रूप में लखनऊ से एक डिस्पेंसरी मैनपुरी में स्थानांतरित की जाए ताकि लोगों को शीघ्र इसकी सुविधा मिल सके।