Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Construct Rob In Faridpur Nagar Of Aonla Parliamentary Constituency Of ... on 26 July, 2019

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to construct ROB in Faridpur Nagar of Aonla Parliamentary Constituency of Uttar Pradesh.

श्री धर्मेन्द्र कश्यप (आंवला): अध्यक्ष जी, मेरा लोक सभा क्षेत्र आंवला, जो जनपद बरेली और बदायूं में आता है, आपके माध्यम से मैं बहुत ही महत्वपूर्ण विषय उठाना चाहता हूं । मेरे लोक सभा क्षेत्र की विधान सभा फरीदपुर में एक रेलवे लाइन है, जो दिल्ली से लखनऊ को जोड़ती है । वहां एक फाटक संख्या 352 (सी) है । फरीदपुर की आबादी लगभग एक लाख है और करीब 50 गांवों के लोग वहां से गुजरते हैं । फाटक बंद होने से दो किलोमीटर लम्बी लाइन लग जाती है और कई बार इस वजह से मरीजों की मृत्यु हो गई है । छात्रों को परेशानी होती है और लोग वहां से निकलते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं ।

 मैं आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी से निवेदन करना चाहूंगा कि फाटक संख्या 352 (सी) जो पिताम्बरपुर रेलवे फाटक है, उसके ऊपर ऊपरगामी पुल स्वीकृत करने की कृपा करें, ताकि मेरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके ।