Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Start The Betia Steel Processing Unit In Giridih Parliamentary ... on 15 May, 2012

> Title: Need to start the Betia Steel Processing Unit in Giridih Parliamentary Constituency of Jharkhand.

श्री रवीन्द्र कुमार पाण्डेय (गिरिडीह): सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से भारत सरकार का ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि स्टील प्रोसैसिंग यूनिट, बेतिया को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बीएसएल की देखरेख में निर्मित किया गया है। परन्तु उत्पादन के नाम पर यह यूनिट शून्य है। इसके उद्घाटन के लिए रोज नई-नई तिथि निर्धारित की जा रही है जबकि उक्त यूनिट में भिलाई से सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त एक सौ से ज्यादा पदों पर नियुक्ति कर दी गई है जबकि यूनिट को बने लगभग दो वर्ष हो चुके हैं एवं सभी कर्मचारी और अधिकारी नियमानुसार वेतन आदि भी ले रहे हैं जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।

          अत: मेरा सरकार से आग्रह होगा कि बेतिया स्टील प्रोसैसिंग यूनिट को यथाशीघ्र संचालित करने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किया जाए। इस पर भारत सरकार जरूर चिंतन करे कि बिना प्लांट चालू किए हुए अभी तक जो इतनी सैलरी की पेमैंट हुई है, यह स्टील अथॉरिटी का डायरैक्ट नुकसान है। आपने मुझे बोलने का मौका दिया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।