Lok Sabha Debates
Need To Allocate Necessary Funds For Gauge Conversion Of ... on 27 December, 2018
Sixteenth Loksabha > Title: Need to allocate necessary funds for gauge conversion of Khijadiya-Amreli-Chalala-Dhari-Visavadar railway route - Laid श्री नारणभाईकाछड़िया (अमरेली): पिछले बजट सत्र में हमारे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खिजडिया-अमरेली-चलाला-धारी-विसावदार लाईन के गेज कनवर्जन का कार्य जिसकी लम्बाई 91.27 कि.मी. है, के प्राइमरी सर्वे करने के पश्चात् दोबारा सर्वे हुआ जिसमें 547 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है और इस लाइन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड ने सारी प्रक्रिया पूर्ण कर दिल्ली रेलवे बोर्ड को दिनांक05.08.2018 को कोष आवंटन हेतु भेज दिया गया है ।
मैं माननीय मंत्री जी से कहना चाहूंगा कि कार्य को शुरू करने के लिए आर.वी.एन.एल. द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मंजूर कर पर्याप्त कोष का आवंटन किया जाये ताकि इसकी निविदा सम्बन्धी प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके और कार्य को आगे बढ़ाया जा सके, ताकि इसका लाभ अमरेली की जनता को मिल सके ।