Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Attack On Indian Students In Australia. on 8 June, 2009

> Title : Regarding attack on Indian students in Australia.

शैलेन्द्र कुमार (कौशाम्बी) : माननीय अध्यक्षा जी, मुझे यह बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि रोज़ टी.वी. और समाचार पत्रों में आप और सम्मानित सदस्य देख रहे हैं कि आस्ट्रेलिया में नस्लवाद जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। हमारे हिन्दुस्तान से करीब 90 हजार छात्र वहां पढ़ने के लिये गये हुये हैं। वे वहां न केवल पढ़ाई कर रहे हैं, बल्कि आजीविका कमाने के लिये छोटे-मोटे रोज़गार (व्यवसाय) भी कर रहे हैं। वहां उन छात्रों के साथ प्रतिदिन मारपीट की घटनायें हो रही हैं। कई लोगों की वहां हत्यायें भी हो चुकी हैं जिससे वहां के छात्रों में असुरक्षा का गम्भीर खतरा बना हुआ है।[s5]            महोदया, हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि वहां से लगातार ये घटनाएं देखने सुनने मे ंआ रही हैं कि वहां जो बच्चे पढ़ने के लिए गए हैं, वे बीच में ही पढ़ाई छोड़कर भारतवर्ष वापस आ रहे हैं। यहां पर उनके अभिभावक अपने बच्चों के जीवन, भविष्य के लिए चिन्तित हैं। वे अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर वापस लौट रहे हैं। ये छात्र अगर वहां की सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते हैं तो वहां की पुलिस बहुत बर्बरतापूर्वक ढंग से पेश आती है। यह आपने टेलीविजन पर देखा होगा।

          महोदया, हम आपके माध्यम से सरकार से यह मांग करते हैं कि यहां से एक संसदीय दल आस्ट्रेलिया भेजा जाए ताकि वहां पर जो छात्र पढ़ रहे हैं उनको सुरक्षा और संरक्षा मिल सके। साथ ही साथ हमारी भारत सरकार वहां की सरकार से वार्ता करे, वैसे जो घटनाएं घट रही हैं उन पर भारत सरकार वार्ता तो कर ही रही होगी। मैं यह चाहता हूं कि इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार, यहां के दूतावास, जो हमारी एम्बेसी में राजदूत हैं उनसे बात करे, वहां की सरकार से बात करे। सरकार को इस पर सदन में स्टेटमेंट देना चाहिए क्योंकि कई हत्याएं हो चुकी हैं, डेली वहां कोई न कोई वारदात हो रही है। महोदया, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करता हूं।

DR. RAM CHANDRA DOME (BOLPUR): Madam, we associate ourselves with this issue. … (Interruptions)

SHRI A.K.S. VIJAYAN (NAGAPATTINAM): Madam, I also associate with this issue. … (Interruptions)

DR. RAM CHANDRA DOME : Madam, the Government is hardly concerned over these incidents. This is a serious issue. … (Interruptions)

MADAM SPEAKER: Please send your slips to the Table and your names will be associated with this.

श्री उमाशंकर सिंह (महाराजगंज)  : अध्यक्ष महोदया, माननीय सदस्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा शून्य काल में उठाये गये आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे अत्याचार से संबंधित मामले से मुझे भी सम्बद्ध किया जाए। 

DR. RATTAN SINGH AJNALA (KHADOOR SAHIB): Madam, I associate myself with this issue.

*m06 SHRI GURUDAS DASGUPTA (GHATAL): Madam, can I make a point? This is an important issue. Let the Government make a statement at an appropriate time. Let there be a direction from the Chair to the Government.