Lok Sabha Debates
Need To Extend Rayalseema Express (Train No. 12793/12794) Upto Nanded In ... on 9 December, 2019
Seventeenth Loksabha p> Title: Need to extend Rayalseema Express (train no. 12793/12794) upto Nanded in Maharashtra - laid श्री प्रतापराव पाटिल चिखलीकर (नांदेड़): मेरा संसदीय क्षेत्र नांदेड़ धार्मिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक दृष्टि से राज्य में ही नहीं अपितु देश भर में महत्वपूर्ण क्षेत्र है । यहां हजूर सचखंड साहिब का विश्व प्रसिद्ध गुरूद्वारा है ।
इसको मद्देनजर रखते हुए मेरी सरकार से विनती है कि 12793/12794 रायलसीमा रेलगाड़ी वर्तमान में निजामाबाद से तिरूपति तक चलती है, इस गाड़ी का विस्तार नांदेड़ तक किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि नांदेड़ क्षेत्र के लोगों को तिरूपति जाने के लिए यह गाड़ी निजामाबाद जाकर पकड़नी पड़ती है । नांदेड़ से तिरूपति जाने वालों की बहुत अधिक संख्या है और हमारी सरकार की यह प्राथमिकता भी है कि देश के सभी प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों को रेलमार्ग से जोड़ा जावे ।
इस ट्रेन के विस्तार से न सिर्फ जनता को सुविधा मिलेगी बल्कि रेल विभाग को भी अच्छा राजस्व प्राप्त होगा । इसलिये मेरी मांग है कि रायलसीमा ट्रेन का विस्तार नांदेड़ तक करने हेतु जल्द से जल्द कदम उठाये जावें ।