Lok Sabha Debates
Need To Provide Passenger Amenities At Amreli Airport In Gujarat on 4 January, 2018
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to provide passenger amenities at Amreli Airport in Gujarat श्री नारणभाई काछड़िया(अमरेली) ः अमरेली एयरपोर्ट में घरेलू अंतर्राज्यीय उड़ानों की सुविधा उपलब्ध है। अमरेली एयरपोर्ट में न ही टॉयलेट की सुविधा है और न ही वेटिंग रूम की सुविधा है। अमरेली से सूरत, मुंबई प्रत्येक दिन छोटी फ्लाइट का डिपार्चर-अराइवल होता है। लेकिन यात्रियों के लिए एयरपोर्ट में जो मूलभूत सुविधाएंं होनी चाहिए, वह उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। धूप तथा बारिश से बचने के लिए वेटिंग रूम तक नहीं है और न ही टॉयलेट है और न ही ड्रिंकिंग वाटर की व्यवस्था है।
इसलिए उपरोक्त समस्या को देखते हुए मैं अनुरोध करता हूँ कि अमरेली एयरपोर्ट में एक भवन बनाया जाए ताकि यात्रियों को कम से कम मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।