Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Undertake Gauge Conversion Of Railway Line Between Saharsa And ... on 17 December, 2015

Sixteenth Loksabha p;  Need to undertake gauge conversion of railway line between Saharsa and Forbesganj and provide a rail link between Saraigarh and Nirmali in Supaul Parliamentary Constituency, Bihar.

 

श्रीमती रंजीत रंजन (सुपौल) ः पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मण्डल के अंतर्गत सहरसा-फारबिसगंज रेल खण्ड को रेलवे के द्वारा 1996 में आमान परिवर्तन हेतु चिन्हित किया गया था एवं तत्कालीन रेल मंत्री के द्वारा इस रेल खण्ड का शिलान्यास भी किया गया था लेकिन इतने साल बीतने के बाद भी इस खण्ड में आमान परिवर्तन का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसमें अभी तक मिट्टी का भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। सहरसा-फारबिसगंज इस क्षेत्र का एकमात्र रेलखण्ड है जो भारत और नेपाल के लोगों के आवागमन का एकमात्र रास्ता है। विगत वर्ष फारबिसगंज से राघोपुर के बीच मेगा ब्लॉक लिया गया एवं अभी तक कुछ कार्य भी नहीं हुआ जिसके चलते आम जनता की समस्या के साथ-साथ रेलवे के राजस्व की भी भारी हानि हो रही है। अभी एक दिसम्बर से राघोपुर से सरायगढ़ तक भी मेगा ब्लॉक लिया गया है एवं सरायगढ़ से निर्मली के बीच कोसी महासेतु बनकर तैयार है। इस परिस्थिति में उव्त दोनों खण्ड फारबिसगंज से राघोपुर एवं राघोपुर से सरायगढ़ तक मेगा ब्लॉक का कार्य अविलम्ब कराना जनहित एवं रेलवे के हित में अत्यावश्यक है।

          अतः मेरा माननीय रेल मंत्री जी से अनुरोध है कि सहरसा से फारबिसगंज रेल खण्ड का आमान परिवर्तन का कार्य अविलम्ब कराया जाए एवं साथ ही साथ सरायगढ़-निर्मली रेल लाइन को भी शीघ्र पूर्ण कराया जाए ताकि इससे आम जनता को सुविधा के साथ-साथ रेलवे को राजस्व की भी प्राप्ति हो सके एवं इससे दो प्रमण्डल कोसी एवं दरभंगा भी एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे जिससे इस इलाके का सीधा सम्पर्क दिल्ली से हो जाएगा।