Lok Sabha Debates
Regarding Slow Progress Of Work On Rail-Cum-Road Projects In Bihar Due To ... on 27 April, 2012
> Title: Regarding slow progress of work on Rail-cum-Road Projects in Bihar due to inadequate allocation of funds.
श्री महेश्वर हज़ारी (समस्तीपुर):महोदय, कुछ सालों से बिहार राज्य में रेल निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, इसी क्रम में मैं बिहार राज्य में पटना-हाजीपुर के बीच संपर्क रेल लाइनों के साथ गंगा पर रेल व सड़क पुल और भवदीचही, निर्मली में कोसी नदी पर कोसी रेल पुल व मुंगेर गंगा नदी पर रेल व सड़क पुल निर्माण में इस वर्ष रेल बजट में अपेक्षा के अनुरूप धनराशि का आबंटन नहीं किया गया है, जिससे उक्त निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। यह कब तक पूरा होगा, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं है। निर्माण में अगर समय पर पर्याप्त धनराशि आबंटित नहीं होती है, तो संबंधित परियोजना की लागत में भारी वृद्धि होती है, जिससे यह परियोजना धीरे-धीरे अत्यधिक लागत की हो जाती है। इसी तरह से हमारे लोक सभा क्षेत्र में सकरी-हसनपुर नयी रेल लाइन निर्माणाधीन है। इसका कार्य बहुत दिनों से चल रहा है, लेकिन अभी तक इसको पूरा नहीं किया गया है। इसमें भी कम राशि दी गयी है, इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसमें राशि बढ़ायी जाए।
दूसरी तरफ इस्लामपुर से नटेश्वर दनियावां से शेखपुरा में राशि नहीं दी गयी जिससे कि कार्य लंबित है। इसको भी जल्द से जल्द पूरा करायें। मैं सरकार से मांग करता हूं कि शीघ्र पैसा देकर उस काम को पूरा कराया जाए।
श्री महेन्द्रसिंह पी. चौहाण (साबरकांठा):सभापति जी, मुझे यहां से बोलने की अनुमति दी जाए।
सभापति महोदय : आप अपनी पसंद से बैठे हैं, तो कैसे आपको हटाया जाए, बोलिए।