Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Expedite The Project Of Gauge Conversion In Narkatiyaganj-Rexaul ... on 27 February, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to expedite the project of gauge conversion in Narkatiyaganj-Rexaul railway division.

श्री सतीश चंद्र दुबे (वाल्मीकि नगर): अध्यक्ष जी,पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर ज़ोन के अंतर्गत आने वाला नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड कई वर्षों से छोटी लाईन से बड़ी लाईन में परिवर्तित हो रहा है,लेकिन दस वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी धनराशि के अभाव में इस रेल लाईन का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है जिसके कारण मेरे वाल्मीकि नगर लोक सभा क्षेत्र के लाखों लोगों के अलावा नेपाल,उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह रेल लाईन नेपाल-उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ती है। मैं इस सदन के माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी से अनुरोध करता हूँ कि नरकटियागंज-रक्सौल रेल लाईन की पूरी धनराशि देकर जल्द से जल्द इस अति महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कराया जाए।