Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Need To Renovate Maldaha Airport In West Bengal - Laid on 25 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Regarding need to renovate Maldaha Airport in West Bengal - Laid श्री खगेन मुर्मु (माल्दहा उत्तर): मेरा लोक सभा क्षेत्र मालदा उत्तर (प० बंगाल)सीमावर्ती जिला है। यह एक आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है । मेरे लोक सभा क्षेत्र में एक एयरपोर्ट है जो बहुत ही बुरी हालत में है । मात्र कहने को है कि यह एयरपोर्ट है । यहां से यात्री विमानों का परिचालन नहीं होता । एयरपोर्ट का भवन तथा परिसर भी जर्जर स्थिति में है । यहां से यात्री विमानों का परिचालन न होने की स्थिति में लोग एयरपोर्ट की भूमि पर खेती करने लगे हैं जो काफी दुखद है ।

मेरे जिले में यात्री विमानों के परिचालन तथा एयरपोर्ट के सुचारू रूप से चालू हो जाने से वहां रोजगार की संभावना काफी बढ़ जाएगी । इसके साथ ही साथ व्यापार व्यवसाय में भी उत्तरोतर बढ़ोतरी होगी । इसके अलावा सरकार के राजस्व में भी काफी वृद्धि होगी । इस एयरपोर्ट के सुचारू रूप से शुरू हो जाने से यह सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होगा । इस एयरपोर्ट के शुरू होने जाने से मेरे क्षेत्र के व्यापारी और किसानों को भी काफी लाभ होगा ।

अतः मैं माननीय मंत्री जी से अनुरोध करता हूँ कि मालदा एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार किया जाए और अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए । इसके बनने से मेरे क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों, युवाओं तथा आम जनता को काफी सहुलियत होगी और रोजगार का भी सृजन होगा ।