Lok Sabha Debates
Regarding Appointment Of Dependants Of Deceased Employees Of Damodar Valley ... on 12 February, 2019
Sixteenth Loksabha > Title: Regarding appointment of dependants of deceased employees of Damodar Valley Corporation on compassionate ground and rehabilitation of land oustees.
श्री रवीन्द्रकुमार पाण्डेय (गिरिडीह): दामोदर घाटी निगम (डी.वी.सी.) के विभिन्न प्रतिष्ठानों में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नियोजित करने का मामला लम्बे समय से लम्बित है, जिसके कारण लगभग एक हजार मृत कर्मचारियों के परिवारों के समक्ष भुखमरी की रिथति उत्पन्न हो गई है। डी. वी.सी. के द्वारा नियोजन के एवज में निर्धारित मुआवजा पर्याप्त नहीं है। अतएव उक्त मृत कर्मचारियों के आश्रितों के नियोजन हेतु यथोचित कार्रवाई की जाये ।
डीवीसी के बोकारो एवं चंद्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र की स्थापना हेतु भूमि अधिग्रहण के 50 वर्षों बाद भी विस्थापितों के पुनर्वास हेतु डीवीसी के द्वारा प्रदत्त भूखंड का म्यूटेशन नहीं कराने के कारण उक्त विस्थापितों को भूमि का मालिकाना अधिकार नहीं मिला है। विस्थापितों के नियोजन के अनेक मामले लंबित हैं। अतएव शेष विस्थापितों के नियोजन एवं पुनर्वास हेतु प्रदत्त भूमि के म्यूटेशन हेतु यथोचित कार्रवाई की जाये । इस विषय के संबंध में डीवीसी के चेयरमैन के स्तर पर अनेक बार वार्ता के बावजूद भी प्रगति शून्य है।