Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Request Government To Take Necessary Steps To Control The Noise Pollution Caused ... on 11 December, 2019

Seventeenth Loksabha p> Title: Request government to take necessary steps to control the noise pollution caused by loud noise.

श्री उदय प्रताप सिंह (होशंगाबाद): माननीय सभापति जी, मैं आपके माध्यम से सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण विषय उठाना चाहता हूं । देश में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण पहले ही है और इससे भी ज्यादा अगर आम नागरिक को कोई परेशान करता है तो वह ध्वनि प्रदूषण है । मेरा सरकार से आग्रह है कि बच्चों की पढ़ाई होती है,आम तौर से घर में जो बुजुर्ग रहते हैं, उनको डी.जे. बजने से परेशानी होती है और उन डी.जे. के बजने की कोई समयावधि नहीं होती । इसी तरह से जो हमारी गाड़ियां हैं,उनके हॉर्न की आवाज इतनी ज्यादा कर्कश होती है कि व्यापारियों को और रोड पर चलने वाले लोगों को व्यवधान पैदा होता है । इसके अलावा कई तरह के धार्मिक आयोजन होते हैं । अगर आयोजन निर्धारित समयावधि के लिए है, परमिशन ली गई है तो कोई आपत्ति नहीं है । उसका जो मापदंड है, उसके अनुसार डी.जे. बजे,कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हम देखते हैं कि 365 दिन धार्मिक आयोजन के नाम पर इस तरह के यंत्र बजते रहते हैं । चूंकि प्रार्थना,इबादत एक निजी विषय है, लेकिन सुबह से शाम तक इस तरह के यंत्र बजते रहते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है, बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान होता है । मैं आपके माध्यम से सरकार से निवेदन करता हूं कि इस तरह के ध्वनि विस्तार पर नियंत्रण करने की कोई व्यवस्था करे । धन्यवाद ।

सभापति  महोदय: कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्री उदय प्रताप सिंह  द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।