Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Undertake Survey Of Historical Temples, Monasteries And Forts In Sitapur ... on 26 July, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to undertake survey of historical temples, monasteries and forts in Sitapur and Lakhimpur Kheri districts and bring them under culture department-laid.

श्री राजेश वर्मा (सीतापुर): मैं सरकार का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र सीतापुर और उसके समीप मे स्थित जनपद लखीमपुर-खीरी के अनेक प्राचीन मंदिर, मठ, ऐतिहासिक किले और कई प्रकार की प्राचीन मीनारों की तरफ आकृष्ट करना चाहता हूँ I जिनके बारे मे आम जनता को कोई जानकारी नहीं है I आम जनता की जिज्ञासा भी इन प्राचीन मंदिर, मठ,ऐतिहासिक किले और कई प्रकार की प्राचीन मीनारों के बारे मे जानने की है I ऐसी परिस्थति में मैं सरकार से माँग करता हूँ कि जनहित मे उपर्युक्त दोनों जनपदों के प्राचीन मंदिर,मठ, ऐतिहासिक किले और कई प्रकार की प्राचीन मीनारों का पुरातात्विक सर्वे करवाकर इनको संस्कृति विभाग से जोड़ने हेतु निर्देश प्रदान करने का कष्ट करेंI धन्यवादI