Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Establish A National Sports Academy At Baghpat, Uttar Pradesh. on 28 July, 2017

Sixteenth Loksabha an> title: Need to establish a national sports academy at Baghpat, Uttar Pradesh.

डॉ. सत्यपाल सिंह (बागपत) : अध्यक्ष महोदया, आपने मुझे बोलने का मौका दिया, इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। जो खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में ऊँचाइयों को छूना चाहता है, उसके बारे में मैं आपके माध्यम से भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। बागपत क्षेत्र एनसीआर का एक क्षेत्र है। पूरे देश में एयर शूटिंग में 50 प्रतिशत बच्चे बागपत से आते हैं। एथलेटिक्स के अंदर, बास्केटबॉल में, फुटबॉल के अंदर, तीरंदाज़ी के अंदर और कुश्ती में सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बागपत ने पैदा किए हैं। मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से निवेदन करना चाहता हूँ कि बागपत में एक राष्ट्रीय खेल संस्थान की मंजूरी दी जाए।

HON. SPEAKER:

 
Kunwar Pushpendra Singh Chandel and   Shri Bhairon Prasad Mishra are permitted to associate with the issue raised by Dr. Satya Pal Singh.