Lok Sabha Debates
Need To Install A Statue Of Freedom Fighter Veer Kunwar Singh In Parliament House ... on 5 August, 2016
Sixteenth Loksabha an> title: Need to install a statue of freedom fighter Veer Kunwar Singh in Parliament House Complex.
श्री आर.के.सिंह (आरा) : अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान कश्मीर में जो हो रहा है, उसकी ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं। कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में एक मंत्री महोदय पर बम से हमला हुआ, कुछ पुलिसमेन पर हमले हुए, कश्मीर में कुछ स्थानों को वैकेट कर दिया गया है, कुछ पुलिस आउटपोस्ट्स को वैकेट कर दिया गया है। कश्मीर में जो कुछ आतंकवादी और अलगाववादी हैं, उनको हैंडल करने का यह तरीका कदापि ठीक नहीं है, यह हैंडल करने का गलत तरीका है। वे माइनॉरिटी में हैं। कश्मीर की जो मेजॉरिटी है, वह शांति चाहती है, वह विकास चाहती है, अपना रोजगार करना चाहती है, नौकरी चाहती है, लेकिन जो कुछ मुट्ठी भर आतंकवादी हैं, वे डरा-धमका कर उन्हें रखे हुए हैं, उनको कड़ाई से डील करना होगा। इंफिल्ट्रेशन बंद करना होगा, उसके लिए फेंसिंग को मजबूत करना होगा और फेंसिंग के साथ जो डिप्लॉयमेंट है, उसको करना होगा। उसके अलावा जो अलगाववादी हैं, उनको प्रोसीक्यूट करना होगा। हवाला से जो पैसा आता है, उसको रोकना होगा।
मैं आपके माध्यम से सरकार से निवेदन करूंगा कि इस पर बैठ कर विचार करे। अभी कश्मीर में जो स्ट्रैटजी अपनाई जा रही है, वह बिल्कुल गलत है।
श्री भैरों प्रसाद मिश्र, कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल, श्री राघव लखनपाल, श्री आलोक संजर, श्री राहुल शेवाले, श्री श्रीरंग आप्पा बारणे और श्री रवीन्द्र कुमार जेना को श्री आर. के. सिंह पाटील द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।