Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Shift Antique Statue Of Devi Rukmani From Archeologoical Museum At ... on 18 July, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to shift antique statue of Devi Rukmani from Archeologoical Museum at Vidisha to Damyanti Archeological Museum, Damoh district, Madhya Pradesh - Laid    श्री प्रहलाद सिंह पटेल (दमोह): मैं संस्कृति मंत्रालय से मांग करता हूँ कि मेरे संसदीय क्षेत्रान्तर्गत दमोह से दिनांक 04.02.2002 की रात्रि में देवी रुकमणि जी की अति प्राचीन मूर्ति चोरी हो गई थी । यह मूर्ति राजस्थान के हिण्डोली जिला से दिनांक 05.04.2002 को दमोह पुलिस द्वारा बरामद की गई थी, परंतु मूर्ति  की अभिरक्षा सुनिश्चित न होने से इसे ग्यारसपुर, जिला विदिशा के पुरातत्व संग्रहालय में रखा गया है । वर्तमान स्थित में मध्य प्रदेश राज्य के दमोह जिले के मुख्यालय में दमयंती पुरातत्व विभाग का संग्रहालय है, जहाँ पर यह मूर्ति सुरक्षित रखी जा सकती है । जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर देवी रुकमणि जी की मूर्ति को पुरातत्व संग्रहालय, ग्यारसपुर से पुरातत्व संग्रहालय दमोह को सौंपने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें । इस विषय में भारत सरकार और पुरातत्व विभाग से अनुरोध है कि इसकी प्रामाणिक जानकारी सार्वजनिक तौर से उपलब्ध की जाए ।