Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Requested The Government To Increase Allocations For The Mplad Fund From Rupees ... on 1 August, 2000

Title: Requested the Government to increase allocations for the MPLAD fund from rupees two crore to six crore.

श्री सुकदेव पासवान (अररिया): उपाध्यक्ष महोदय, सांसद एमपीलैड के विषय में बहुत चर्चा कर रहे हैं और इस मद में प्रत्येक सांसद को दो करोड़ रुपया दिया जा रहा है। मैं सरकार के ध्यान में यह बात लाना चाहूंगा कि हमारे बिहार में एक संसदीय क्षेत्र में छ: विधानसभा क्षेत्र हैं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये डेढ़ करोड़ रुपया मिल रहा है। इसके अलावा दिल्ली में एक करोड़ रुपया से बढ़ाकर २ करोड़ रुपया कर दिया गया है। ऐसा सभी प्रदेशों में मिल रहा है। हम लोगों को केवल दो करोड़ रुपया दिया जाता है जिससे हमें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बिहार के एक विधानसभा क्षेत्र में १०-१२ ब्लाक्स हैं। पैसे के बंटवारे के समय काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिये, उपाध्यक्ष महोदय, मेरा आपके माध्यम से सरकार से आग्रह है कि एमपीलैड की यह राशि दो करोड़ रुपये से बढ़ा कर ६ करोड़ रुपये कर दी जाये और सरकार इस आशय की घोषणा करे ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।