Lok Sabha Debates
Regarding Triple Murder Incident In Jhansi, Uttar Pradesh. on 19 December, 2006
> Title: Regarding triple murder incident in Jhansi, Uttar Pradesh.
श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं एक महत्वपूर्ण विषय की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में दिनांक १७.१२.२००६ को साढ़े आठ बजे एक ब्राहमण परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वह अपनी पत्नी के साथ झांसी से महारानीपुर जा रहे थे। उसी बीच दो लोग घायल हुए जो अस्पताल में भर्ती हैं। वहां भय और आतंक का वातावरण बना हुआ है। मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि जो भय और आतंक का वातावरण वहां बना हुआ है और जिनके परिवार के तीन-तीन लोगों की जो हत्या हुई है, दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही साथ इस केस की सीबीआई जांच कराई जाए। उत्तर प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है, उसे समाप्त करने के लिए सरकार कार्यवाही करे।…(व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : आपकी कोई बात रिकार्ड में नहीं जा रही है।
…(व्यवधान)
श्री रघुनाथ झा (बेतिया) :={ÉÉvªÉFÉ àÉcÉänªÉ, àÉÖZÉä £ÉÉÒ ABÉE ÉÊàÉxÉ] BÉEä ÉÊãÉA AãÉÉ= BÉE® nÉÒÉÊVÉA* उपाध्यक्ष महोदय : आपने अभी तक मुझे नोटिस नहीं दिया है। आज मेरे पास काम भी बहुत है। It is not possible for me to allow you.
…(व्यवधान)