Lok Sabha Debates
Motion For Consideration Of The Farm Laws Repeal Bill, 2021 (Motion Adopted And ... on 29 November, 2021
Seventeenth Loksabha an> Title: Motion for consideration of the Farm Laws Repeal Bill, 2021 (Motion Adopted and Bill Passed) - laid.
कृषि और किसान कल्याण मंत्री (श्री नरेन्द्र सिंह तोमर): माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूं:
“कि कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020,कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020,आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020का निरसन और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए ।” … (व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ :
“कि कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020, आवश्यक वस्तु (संशोधन)विधेयक, 2020 का निरसन और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए ।” … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : चर्चा तब होगी, जब सदन में व्यवस्था होगी । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : सदन में व्यवस्था होने के बाद चर्चा होगी । आप तख्तियां लेकर आए हैं सदन में । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : आप लोग वापस जाइए, मैं सदन में चर्चा कराऊंगा । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : यह क्या है? क्या आप सदन में चर्चा करना चाहते हैं? क्या इस माहौल में चर्चा करना चाहते हैं? … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : आप सभी अपनी-अपनी सीट्स पर जाइए । हम चर्चा करना चाहते हैं । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : क्या आप इस माहौल में चर्चा करना चाहते हैं? … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : आप बताइए, आप क्या कह रहे हैं । श्री अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर): सर, आज सदन के कानून की … * जा रही हैं । यह जो फार्म बिल लाया जा रहा है, इसमें लिखा है – कंसिडरेशन एंड पासिंग ।…(व्यवधान) जब कंसिडरेशन एंड पासिंग का सवाल आता है तो चर्चा क्यों नहीं की जाएगी? सर, इस सदन में आज नहीं, वर्ष2014 से छ: कानून और 14 से ज्यादा बिल्स को रिपील किया गया । … (व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : क्या इस हालत में चर्चा करेगा सदन? … ( व्यवधान)
श्री अधीर रंजन चौधरी : लेकिन उस समय चर्चा हुई थी । …(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : क्या इस हालत में सदन में चर्चा होनी चाहिए? मैं आपको चर्चा की अनुमति दूंगा । यह व्यवस्था ठीक नहीं है । … ( व्यवधान)
श्री अधीर रंजन चौधरी: सर, छ: कानून रिपील किए गए थे, फिर भी उस समय चर्चा हुई थी । एक छोटा सा निवेदन है । …(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : सदन में चर्चा करने का माहौल नहीं है । आप बैठिए । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : प्रश्न यह है :
“कि कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020, आवश्यक वस्तु (संशोधन)विधेयक, 2020का निरसन और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
… ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : अब सभा विधेयक पर खंडवार विचार करेगी । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : मैं चर्चा कराऊंगा, आप लोग अपनी-अपनी सीट्स पर वापस जाइए । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : अगर आप लोग चर्चा चाहते हैं तो सदन को ऑर्डर में आने दीजिए । मैं सदन में चर्चा कराऊंगा । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : प्रश्न यह है :
“कि खण्ड 2 और3 विधेयक का अंग बनें ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 2 और 3 विधेयक में जोड़ दिए गए ।
… ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : मैं चर्चा कराने को तैयार हूं, आप माहौल को ठीक कीजिए । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : क्या मैं सदन में चर्चा कराने से मना कर रहा हूं? आपको पर्याप्त समय और पर्याप्त अवसर दूंगा, लेकिन वेल में आने के बाद कभी भी विधेयक पर चर्चा नहीं होती है । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : नहीं, यह गलत तरीका है ।
… ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : प्रश्न यह है :
“ कि खंड 1,अधिनियमन सूत्र और नाम विधेयक का अंग बनें ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
खंड 1, अधिनियमन सूत्र और विधेयक का पूरा नाम विधेयक में जोड़ दिए गए । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : माननीय मंत्री जी, अब प्रस्ताव करें कि विधेयक पारित किया जाए । श्री नरेन्द्र सिंह तोमर: माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूं : “कि विधेयक पारित किया जाए ।” … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : आप लोग वापस जाइए, मैं चर्चा कराता हूं । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : आप विधेयक वापस करने की मांग कर रहे थे, मैं इस विधेयक पर चर्चा करा दूंगा । पूर्ण चर्चा कराऊंगा । आप अपनी-अपनी सीट्स पर वापस जाइए । … ( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : प्रश्न यह है :
“कि विधेयक पारित किया जाए ।” प्रस्ताव स्वीकृत हुआ ।
माननीय अध्यक्ष : सभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है । … ( व्यवधान)
12.10 hrs The Lok Sabha then adjourned till Fourteen of the Clock.
________ 14.00 hrs The Lok Sabha reassembled at Fourteen of the Clock.
(Shri Rajendra Agrawal in the Chair) … ( व्यवधान)
माननीय सभापति : कृपया आप बैठ जाइए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : कृपया आप सभी बैठ जाइए ।
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : आज पहला दिन है । सभी को इस सत्र से बड़ी अपेक्षाएं हैं । कृपया आप लोग बैठ जाइए । Please do not come to the well of the House.
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : आप सभी अपने स्थान पर बैठ जाइए ।
… ( व्यवधान)
14.0 ½ hrs At this stage Dr.Venkatesh Netha Borlakunta and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.
माननीय सभापति : कृपया, हाउस को चलने दीजिए । Please cooperate.
… ( व्यवधान)
माननीय सभापति : सभा की कार्यवाही मंगलवार, 30नवम्बर, 2021 को प्रात: 11बजे तक के लिए स्थगित की जाती है ।
… ( व्यवधान)
14.01 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on Tuesday, November 30, 2021/Agrahayana 09, 1943 (Saka).
________ INTERNET The Original Version of Lok Sabha proceedings is available on Parliament of India Website and Lok Sabha Website at the following addresses:
http://www.parliamentofindia.nic.in http://www.loksabha.nic.in LIVE TELECAST OF PROCEEDINGS OF LOK SABHA Lok Sabha proceedings are being telecasted live on Sansad T.V. Channel. Live telecast begins at 11 A.M. everyday the Lok Sabha sits, till the adjournment of the House.
__________________________________________________________________________________ Published under Rules 379 and 382 of the Rules of Procedure and Conduct of Business in Lok Sabha (Sixteenth Edition) _____________________________________________________________________________________ * The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member.
* Available in Master copy of Debate, placed in Library.
* Not recorded