Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Situation In Jammu & Kashmir. on 5 August, 2019

Seventeenth Loksabha > Title : Regarding situation in Jammu & Kashmir.

श्री अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर): महोदय,हमारी पार्टी और डीएमके की तरफ से एडजर्नमेंट मोशन दिया गया है । लेकिन शाम होने को है, हमें बोलने का मौका नहीं दिया गया है ।

माननीय अध्यक्ष : माननीय  सदस्य,  मैंने  आपको  बोलने  का मौका दिया था, लेकिन आप वैल में थे ।

श्री अधीर रंजन चौधरी : सर,एडजर्नमेंट मोशन देने का हमारा मकसद था कि जम्मू-कश्मीर एक कैदखाना बन चुका है, जहां पिछले कई दिनों से इस तरह की हलचल मची हुई है, जो पहले कभी नहीं देखी गयी थी । सर, जम्मू-कश्मीर में साढ़े चार लाख से पांच लाख तक हमारे फौजी तैनात हैं …(व्यवधान) फिर भी अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को जाने की इजाजत नहीं है । माछिल में दुर्गा मंदिर जाने की तीर्थयात्रियों को इजाजत नहीं है ।…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :माननीय सदस्य, मैंने सुबह आपको बोलने का मौका दिया था, लेकिन आप वैल में थे, हाउस ऑर्डर में नहीं था । मैंने आपको मौका दिया था ।

श्री अधीर रंजन चौधरी : जम्मू-कश्मीर में क्या हो गया है कि अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों,टूरिस्ट्स,श्रद्धालुओं और किसी हिन्दुस्तानी को कहीं जाने का अधिकार नहीं है?वहां एनआईटी बंद कर दिया गया है । इंटरनेट और मोबाइल बंद है । वहां के पॉलिटिकल लीडर्स और फोर्मर चीफ मिनिस्टर्स हाउस अरेस्ट हैं । क्या हो गया है?क्या पाकिस्तान के साथ कोई जंग शुरू हो गयी है?यह भी हमें पता नहीं है कि पाकिस्तान के साथ कोई जंग शुरू हुई है या नहीं? जम्मू-कश्मीर को कैदखाना बना दिया गया है । यह क्या हो रहा है? …(व्यवधान)

यह क्या हो रहा है? सर,जिस तरीके से यह सरकार एक के बाद एक बिल ला रही है, यह घाटी को और साथ ही साथ हिन्दुस्तान को नए सिरे से तबाह करने की कोशिश कर रहे हैं । हम हिन्दुस्तान को आपसे ज्यादा पसंद करते हैं, प्यार करते हैं और मोहब्बत करते हैं । हिन्दुस्तान हमारा खून है,हिन्दुस्तान हमारी आत्मा है ।…(व्यवधान)

SHRI T. R. BAALU (SRIPERUMBUDUR): Speaker, Sir, there is an unprecedented turmoil in the House from this morning onwards. What for?

माननीय अध्यक्ष :माननीय सदस्य, मैंने आपको मौका दिया था । यह सदन आपका है । मैंने आपको बोलने का मौका दिया था । आप वैल में थे, आप नारेबाजी कर रहे थे । मैंने आपको बोलने का पूरा मौका दिया था ।

…( व्यवधान)

SHRI T. R. BAALU : We have come here to carry out our legislative function. The democratic and Constitutional principles should be adhered to by the Ruling Party as well as by us. …(Interruptions) In Jammu and Kashmir, we have seen that all the educational institutions are closed. More than 100 cricketers are also asked to go out. …(Interruptions) Thousands and thousands of Amarnath Yatris have been asked to go out. Moreover, even the people, who have gone on tour, have been asked to go out. …(Interruptions) What is happening there? What is happening in J & K? Today, they have brought a Bill in the Rajya Sabha without intimating us, the Members of Parliament.

माननीय अध्यक्ष : माननीय सदस्य, सदन आपका है । हर बार आपको बोलने का पूरा मौका दिया जाता है । जब कोई भी संकल्प और बिल आएगा, तब भी आपको बोलने का मौका दिया जाएगा ।

…( व्यवधान)

SHRI T. R. BAALU : They are going to bring it here. …(Interruptions) Jammu and Kashmir is under the Governor’s rule. It is going to be administered at the Joint Secretary level. Ladakh is going to be administered by a Joint Secretary. …(Interruptions)

माननीय अध्यक्ष :मैंने आपको पूरा मौका दिया था । सदन आपका है । मैंने सुबह से आपको कहा है कि आप अपनी बात रखना चाहें तो रखें ।

…( व्यवधान)

SHRI T. R. BAALU : Sir, this sort of funny and misadventure should not be permitted by you. You are permitting the misadventure in this House. …(Interruptions) This is not proper on the part of the Government. …(Interruptions) Sir, you should not allow this to happen. Once again, it is a blow on democracy. It is a black day for us. …(Interruptions)

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY (KOLKATA UTTAR): Sir, what I feel, if we have received any message from the Government this morning itself, then the situation could have been different. Everywhere, the impression is that Kashmir is now burning because there is a ban on movement of people and public meetings. …(Interruptions) When we hear people like Omar Abdulla and Mehbooba Mufti are under house arrest, then, categorically, we become perturbed. What is the situation actually happening? We are all for the unity of the country and for the nation. We stand by Kashmir, Kashmir’s security and Kashmir’s safety.

माननीय अध्यक्ष :जब इस सदन में कोई भी संकल्प आएगा या बिल आएगा, सदन आपका है, आपको पूरा मौका दिया जाएगा ।

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY : Absolutely, Sir. But we have a valid ground to get a statement from the Prime Minister on such a burning issue. In Parliament, they should not take us for granted, whether we allow it or not, it does not matter. It actually matters. …(Interruptions)

माननीय अध्यक्ष : माननीय सदस्य प्लीज  ।

…( व्यवधान)

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY : Sir, we are ready to serve our country with our last drop of blood. We want that the Jammu and Kashmir issue to be discussed in detail. We do not support the Bill which is yet to be brought. …(Interruptions)

16.24 hrs At this stage Shri Adhir Ranjan Chaudhury, Shri  T.R. Baalu,  Shri Shri Sudip Bandyopadhyay and some other hon. Members left the House.

 

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री (श्री अर्जुन राम मेघवाल) : अध्यक्ष जी, मैं अपोजिशन के साथियों को कहना चाहता हूँ कि सुबह ज़ीरो अवर में इस इश्यू को लेकर हमारे रक्षा मंत्री जी का जवाब सुनने को ये तैयार ही नहीं हुए । पार्लियामेंट को इतने हल्के में ले रहे हैं,जैसे अभी सुदीप जी कह रहे थे, कांग्रेस के साथी कह रहे थे,टी.आर. बालू जी कह रहे थे, यह सरासर आरोप है । हम पार्लियामेंट की महत्ता को समझते हैं । इसलिए हम जम्मू कश्मीर का जो इश्यू है, वह पार्लियामेंट में लेकर आए हैं । रक्षा मंत्री जी भी आ रहे हैं । आप इनका जवाब सुनना चाहें तो सुन लीजिए । वे बैठे हैं ।

माननीय अध्यक्ष : रक्षा मंत्री जी आ गए हैं । आप जवाब सुन लीजिए ।

श्री अर्जुन राम मेघवाल : सर, आप दो मिनट बोलेंगे ।

माननीय अध्यक्ष :श्रीमती हेमामालिनी ।

एक माननीय सदस्य : सर, मुझे बोलने का मौका दे दीजिए ।…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : जब आपका विषय सुनने वाला होगा, तब मैं आपको पक्का मौका दूँगा ।

श्री हसनैन मसूदी (अनन्तनाग): वहाँ इंटरनेट/मोबाइल सेवाएं बंद हैं ।…(व्यवधान) मुझे मौका दे दीजिए ।…(व्यवधान) यह कैसा अन्याय है?…(व्यवधान)

श्री पिनाकी मिश्रा (पुरी): महोदय,अन्य पार्टियाँ भी तो यहाँ पर हैं ।…(व्यवधान) रक्षा मंत्री जी, जवाब दे दें ।…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :रक्षा मंत्री जी, जब विषय आएगा, आप तब अपना वक्तव्य देना । वह विषय अभी चालू नहीं हुआ है ।

…( व्यवधान)

 

22.20 hrs The Lok Sabha then adjouned till Eleven of  the Clock on Tuesday, August 6, 2019/ Shravana 15, 1941 (Saka)       ** Introduced with the recommendations of the President.

* Not recorded.

* Not recorded.

* Not recorded.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil..

*  English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* English translation of the speech originally delivered in Telugu.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* Not recorded.

** English translation of the speech originally delivered in Kannada.

* Not recorded.

* Not recorded.

* English translation of  the  speech  originally delivered in Bengali.

*....* English translation of this part of the speech was originally delivered in Bengali.