Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Develop Jaigaon In Alipurdwars Parliamentary Constituency, West Bengal ... on 4 December, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Need to develop jaigaon in Alipurdwars Parliamentary Constituency, West Bengal as a Smart City.

 

श्री जॉन बर्ला (अलीपुरद्वारस):सभापति महोदय,मैं आपके माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र अलीपुद्वारस पश्चिम बंगाल में स्थित जयगांव शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की मांग रखना चाहता हूं । मेरे संसदीय क्षेत्र में स्थित जयगांव शहर हमारे पड़ोसी देश भूटान से लगता हुआ एक छोटा सा शहर है जिसका नाम जयगांव है । व्यवसाय और टूरिज्म दोनों के लिए जयगांव बहुत महत्वपूर्ण है । भूटान के निवासी विभिन्न प्रकार की चीजों की खरीदारी के लिए जयगांव आते हैं । भारतीय पर्यटक भी इसी सीमा से होकर भूटान जाते हैं ।

       किंतु आज एक तरफ सीमा से उस पार सुंदर और स्वच्छ फूंनलोचिंग शहर है, वहीं इस तरफ गदंगी से भरा हमारा जयगांव शहर है । ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं है जिससे बरसात के मौसम में पानी हर तरफ भर जाता है और बाढ़ की स्थिति बन जाती है । रास्तों की हालत भी जयगांव में बेहद खराब है । गार्बेज मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है और कूड़ा रास्तों में हर तरफ बिखरा हुआ मिलता है । अस्पताल की भी अच्छी व्यवस्था नहीं है । भूटान संसार का एकमात्र कार्बन निगेटिव देश है । वहां के लोग शहर आते हैं तो हमारे देश के बारे में न जाने क्या सोचते होंगे । जयगांव को स्मार्ट सिटी बनाना देश के सम्मान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ।

       जयगांवमें स्मार्ट सिटी बनने से मेरे यहां के चाय बागानों के पिछड़े और गरीब बेरोजगार लोगों को भी नौकरियां मिलेंगी और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकेंगे । वे भी अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे और मेरे क्षेत्र का विकास हो पाएगा ।