Lok Sabha Debates
Regarding Need To Provide Better Passenger Amenities At The Railway Stations ... on 30 November, 2005
Title : Regarding need to provide better passenger amenities at the railway stations falling in Satna and Katni districts in Madhya Pradesh.
(vii) Need to provide better passenger amenities at the railway stations falling in Satna and Katni districts in Madhya Pradesh श्री गणेश सिंह : महोदय, मैं आपके माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र के सतना एवं कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों सतना, मैहर, जैतवार, मझगवां, खुटहा, लगरगवा, उचेहरा, भदनपुर, पकरिया, अमदरा, झुकेही एवं खन्ना बंजारी आदि रेलवे स्टेशनों की समस्याओं के संबंध में रेल मंत्री जी का ध्यान आकर्षित कराना चाहूंगा।
सतना में डी.आर.एम. कार्यालय तथा सीमेंट प्लेट बनाने का कारखाना खोला जाये। सतना से बम्बई, मैहर से चित्रकूट धाम के लिए नई यात्री गाड़ी चलाई जाये। अगस्त, २००५ को खुटहा रेलवे स्टेशन में हुई दुर्घटना से मारे गये तथा घायलों को मुआवजा दिलाने, मैहर में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कराने, महाकौशल एवं रीवा नई दिल्ली एक्सप्रेस में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का डिब्बा पुन: लगाने, कटनी से नैनी तथा रीवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण किये जाने, ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन का कार्य जल्द पूरा कराने के साथ-साथ उपर्युक्त सभी रेलवे स्टेशनों में यात्री सुविधा बढ़ाये जाने जोकि २१ नवम्बर को सभी स्टेशनों में रेल रोको आंदोलन के समय माननीय प्रधान मंत्री जी को दिये गये ज्ञापन में उल्लेख सभी मांगों को पूरा कराने की मांग करता हूं।