Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up Battalions Of Ndrf In Every State Of The Country. on 4 August, 2014

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to set up battalions of NDRF in every state of the country.

श्री हरिश्चन्द्र चव्हाण (दिंडोरी) : सभापति महोदय, आपका धन्यवाद। आपके माध्यम से महाराष्ट्र के मालिन गांव की दुर्घटना के बारे में मैं सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। वहाँ पर 105 से भी ज्यादा डेड-बॉडीज़ मिले हैं। Day-by-day this figure is, unfortunately, increasing. …(Interruptions)

HON. CHAIRPERSON: Please do not show any papers now.

… (Interruptions)

 श्री हरिश्चन्द्र चव्हाण  :  माननीय सभापति महोदय, घटना घटने के एक दिन पहले नासा ने भीमाशंकर से गुजरात तक का...(व्यवधान)

HON. CHAIRPERSON: Please do not show the paper now. You first close that. Hon. Speaker has already instructed not to show any piece of paper here.

… (Interruptions)

श्री हरिश्चन्द्र चव्हाण  :  सभापति महोदय, मैं बहुत ही गंभीर विषय पर आपके माध्यम से सरकार ध्यान आकर्षित कर रहा हूँ।

माननीय सभापति  : कृपया आप अपना डिमांड प्लेस करें।

श्री हरिश्चन्द्र चव्हाण  :  नासा ने 29 जुलाई को ही भीमाशंकर से गुजरात तक के सह्याद्री परिसर में ऐसी घटना घटने के बारे में अलर्ट किया था। मेरी मांग यह है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं के बाद डिजास्टर मैनेजमेंट को अत्याधुनिक बनाने की जरूरत है क्योंकि मालिन गांव और एनडीआरएफ के कैम्प के बीच ज्यादा अंतर न होने के बावजूद वहाँ पहुंचने में पाँच घंटे लगे। इसका अर्थ यह होता है कि भारत में ऐसी प्राकृतिक दुर्घटना होने के बाद तुरंत डिजास्टर मैनेजमेंट की कोई व्यवस्था नहीं है। आने वाले दिनों में भारत में अत्याधुनिक यंत्रों को लाने की जरूरत है,इनमें आधुनिक हेलीकॉप्टर्स की जरूरत है,जिनसे एनडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर तुरंत पहुंच सकें। मैं आपके माध्यम से सरकार को सूचित करना चाहता हूं कि मालिन जैसी नैसर्गिक आपदाओं से बचने के लिए हर राज्य में एनडीआरएफ की आधुनिक बटालियनों की आवश्यकता है। इसके साथ ही,आपके माध्यम से मेरी सभी सांसदों से विनती है कि एमपीएलएडीएस फण्ड से मालिन गांव के पुनर्वसन के लिए प्रत्येक सांसद दो लाख रुपये मुहैया कराएं।

HON. CHAIRPERSON : I request all the hon. Members to be very brief.  It is a ‘Zero Hour’ so, you have to just raise your issue and place the demand before the Government.  You cannot just go on reading.

          Now, Jagdambika Palji, please continue.