Lok Sabha Debates
Need To Expedite Gauge Conversion Of Bahucharaji To Patan Railway Line In ... on 3 December, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Need to expedite gauge conversion of Bahucharaji to Patan railway line in Gujarat-laid.
श्रीमती शारदा अनिल पटेल(महेसाणा): बहुचरा जी से अहमदाबाद-चानसमा पाटन को जोड़ती मीटर गेज लाईन को ब्रॉडगेज में विकसित करने हेतु 15 सितम्बर, 2017 से ही रेल परिचालन स्थगित कर दिया गया है लेकिन आज तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है । फलस्वरूप बहुचरा जी जो कि एक बड़ा औद्योगिक केन्द्र होने के साथ-साथ तीर्थस्थल भी है, रेल यातायात सेवाओं से कट गया है । परिणामस्वरूप व्यापारी, तीर्थयात्री, कामगार, मजदूरों एवं आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । बहुचरा जी तक जाने वाली तमाम ट्रेनें बंद कर दी गई हैं लेकिन टिकट आरक्षित करने का कार्य जारी है । महीने के लगभग8000 रिजर्वेशन हो रहे हैं । रिजर्वेशन बहुचरा जी में होता है पर ट्रेन पकड़ने के लिए 50 किलोमीटर दूर मेहसाणा जाना पड़ता है । बहुचरा जी में मारूति, होंडा आदि बड़ी कम्पनियों का कारोबार है जहां अन्य राज्यों के लोग भी रोजगार की तलाश में अच्छी संख्या में यहां आते हैं । इन सब बातों के दृष्टिगत उपरोक्त वर्णित रेल लाईन को जलद से जल्द शुरू करने हेतु ब्रॉडगेज विकास का कार्य प्रारंभ कर जनहित में अतिशीघ्रता से पूर्ण करवाने हेतु माननीय रेल मंत्री जी से आग्रह करती हूं ।