Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Issue Guidelines For Providing Funds From Mplads For Manning Of Unmanned ... on 19 December, 2000

Title: Need to issue guidelines for providing funds from MPLADS for manning of unmanned railway crossings in the country.

श्री बालकृष्ण चौहान (घोसी) : सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान रेल मंत्रालय के एक जनोपयोगी योजना जो मानव विहीन समपारों पर एम.पी. लैड्स के फंड द्वारा चौकीदार नियुक्त करने के संदर्भ में है, की ओर दिलाना चाहता हूं। देश के कई रेल मार्गों पर ऐसे स्थान हैं जहां रेल मार्ग के दोनों ओर सड़क मार्ग बन चुके हैं लेकिन समपारों एवं धन के अभाव में उनका जनहित में कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। मेरे संसदीय क्षेत्र घोसी जनपद मऊ के अन्तर्गत मऊ बलिया रेल मार्ग पर हलधरपुर रेलवे स्टेशन के पास दोनों ओर पिच मार्ग कई वर्षों से बनकर तैयार है लेकिन समपार के अभाव में उसका यातायात के लिए कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। कई मा. सांसदों ने नए समपारों के लिए भी एम.पी. लैड्स फंड देने की पेशकश की है। इसलिए कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी एम.पी. लैड्स गाइड लाइन में संशोधन आवश्यक है।

अत: मैं सरकार से मांग करता हूं कि नए समपारों के लिए एम.पी. लैड्स फंड देने हेतु भी दिशा निर्देश जारी करें।