Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Run Superfast Trains Between Delhi And Maldah Uttar Parliamentary ... on 10 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Ttile: Need to run superfast trains between Delhi and Maldah Uttar Parliamentary Constituency in West Bengal-laid.

   

श्री खगेन मुर्मु (माल्दहा उत्तर):  मेरा लोकसभा क्षेत्र मालदा (उत्तर) एक सीमांत जिला है । यहां रोजगार की संभावना वर्तमान में बहुत कम है । मेरे लोकसभा क्षेत्र में उद्योग धंधे भी नहीं हैं । जिस कारण मेरे क्षेत्र की जनता रोजगार की तलाश में देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करती है । इसके साथ ही मेरे लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का भी घोर अभाव है । कोई एक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल नहीं है जहां मेरे क्षेत्र की जनता का समुचित ईलाज हो सके । इस कारण भी मेरे क्षेत्र की जनता को अपने ईलाज के लिए दिल्ली और अन्य स्थानों पर आना-जाना पड़ता है । इसके अलावा मेरे क्षेत्र के छात्रों को भी उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार दिल्ली आना-जाना लगा रहता है ।

मेरे लोकसभा क्षेत्र में आवागमन का एक मुख्य साधन मात्र रेलवे ही है । मेरे क्षेत्र की जनता ज्यादातर सफर रेलवे से ही करती है । मेरे क्षेत्र से दिल्ली आने के लिए कोई दूसरा माध्यम नहीं है । आम जनता को अपनी आवश्यक जरूरतों के लिए मेरे क्षेत्र से दिल्ली तक का कोई तीव्रतम माध्यम नहीं है । इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । ट्रेनों की सुलभता के ना होने के कारण कई बार मरीजों की रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है ।

अतः मैं माननीय रेल मंत्री जी से आग्रह करना चाहता हूं कि मेरे क्षेत्र की आम जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मालदा से दिल्ली वाया समसी, कटिहार तक तेजस और हमसफर जैसी सुपर फास्ट ट्रेनों का परिचालन किया जाए जिससे कि मेरे क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके और मेरे क्षेत्र की जनता को दिल्ली तक का सफर सुगम, आरामदायक और कम समय में पूरा हो सके ।