Lok Sabha Debates
Regarding Gauge Conversion Of Railway Lines Between Banmankhi And Bihariganj In ... on 9 July, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding gauge conversion of railway lines between Banmankhi and Bihariganj in Bihar.
श्री दिनेश चन्द्र यादव (मधेपुरा):बिहार राज्य अन्तर्गत पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन के बनमनखी से बिहारीगंज 28 किलोमीटर रेल लाईन आमान परिवर्तन के निर्माण कार्य की स्वीकृति वर्ष 2014-15 में हुई थी । उक्त निर्माण कार्य पर 31 जनवरी2016 से ब्लॉक भी लगा दिया गया । उक्त खंड के बनमनखी से बड़हरा कोठी 16 कि0मी0 का निर्माण पूर्ण कराकर गाड़ी भी चला दी गई है । शेष बचे बडहरा कोठी से बिहारीगंज 12 कि0मी0 का निर्माण अधूरा है । इसके बीच दो ब्रिज का निर्माण भी बहुत धीमी गति से हो रहा है । बिहारीगंज तक आमान परिवर्तन काम पूरा होने से सिर्फ बिहारीगंज बड़ा व्यापारिक केन्द्र ही नहीं बल्कि पूरे अनुमंडल के लोगों को रेल सुविधा उपलब्ध हो जायेगी ।
आग्रह है कि बनमनखी-बिहारीगंज रेल खंड के शेष बचे बड़हरा कोठी से बिहारीगंज 12 कि0मी0 आमान परिवर्तन के कार्य को पूर्ण कराया जाए ।